भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ बोले- सरकार ने किसानों की मांगों को किया स्वीकार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ बोले- सरकार ने किसानों की मांगों को किया स्वीकार
X
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा है कि सरकार ने किसानों की मांगों को स्वीकार कर लिया है। किसानों के मुद्दे पर विपक्ष अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहा है। कुछ लोगों की संवेदनशील मुद्दों पर राजनीतिक रोटियां सेकने की आदत हो गई है। ये बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत के दाैरान कहीं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा है कि सरकार ने किसानों की मांगों को स्वीकार कर लिया है। किसानों के मुद्दे पर विपक्ष अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहा है। कुछ लोगों की संवेदनशील मुद्दों पर राजनीतिक रोटियां सेकने की आदत हो गई है। ये बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत के दाैरान कही हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दों को सरकार ने संवेदनशीलता से सुना है। किसान जत्थेबंदियों के जो भी सुझाव थे। उन सभी को सरकार ने स्वीकार कर लिया है। इन कानूनों को लेकर जो भी आशंकाए पैदा की गई थी। धनखड़ ने कहा कि किसानों की सभी आशंकाओं को सरकार द्वारा समाधान किया गया है। बावजूद इसके किसान आंदोलन कर रहे हैं तो यह ही कहा जाएगा कि विपक्ष किसानों के माध्यम से राजनीति कर रहा है। धनखड़ ने कहा कि एमएसपी को लेकर भी जो आशंका पैदा की गई थी उसका भी समाधान सरकार ने किया है।

इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष ने निजी गार्डन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की आत्मा होते हैं। उनके द्वारा ही पार्टी की नीतियां घर-घर पहुंचाई जाती हैं। इसलिए भाजपा के संगठन में ईमानदार व निष्ठावान कार्यकर्ताओं की भरमार है। जो पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की सबसे लोकप्रिय पार्टी है। जिसे जनता का पूर्ण समर्थन व विश्वास हासिल है।

लेकिन विपक्षी दल झूठे माध्यमों का प्रचार कर नित नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की कार्य पद्धति, विचारधारा, कार्यकर्ताओं का निर्माण एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के प्रति कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जायेगा ताकि वे हर घर में दस्तक देकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवायें।

भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी

प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। उसका मूल उद्देश्य जन-जन में राष्ट्रवाद के प्रति लोगों को जागरूक करना है और समाज के अंतिम व वंचित व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमारे कार्यकर्ता हमेशा प्रयासरत रहते हैं। कार्यकर्ताओं का विकास, उनकी कार्यकुशलता, उनकी समर्पण भावना व उनकी योग्यता के अनुसार पार्टी संगठन में जिम्मेदारी दी जाती है और इस संबंध में मंडल स्तर पर पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को प्रशिक्षित किया जायेगा।

31 तक लगेंगे शिविर

ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि जिस इलाके में नगर निगम या नगर पालिकाओं के चुनाव नहीं है वहां पर 31 दिसंबर तक प्रशिक्षण शिविर लगा दिये जायेंगे। जिन क्षेत्रों में चुनाव हैं वहां 15 जनवरी तक प्रशिक्षण शिविर पूरे कर दिये जायेंगे। प्रदेश भर से आये पार्टी के जिलाध्यक्षों, सभी प्रशिक्षण प्रभारी, विस्तारकों को संबोधित करते हुए धनखड़ ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में अनुभवी कार्यकर्ता तैयार किये जायेंगे जो समय आने पर पार्टी की नीतियों का जन-जन तक प्रचार-प्रसार कर सकें। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री वेद पाल एडवोकेट, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख ओमप्रकाश, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अजय बंसल, महामंत्री सतीश आहूजा, जिला मीडिया प्रभारी तरुण सनी शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Tags

Next Story