Bhiwani : नहर में नहाने उतरे 2 युवकों की डूबने से मौत

Bhiwani : गांव बडेसरा में नहर में नहाने उतरे दो युवक डूब गए, जिससे दोनों युवकों की मौत हो गई। एक युवक का शव पानी से बाहर निकाला जा चुका है, जबकि दूसरे युवक के शव की तलाश जारी है। फिलहाल नहर पर पुलिस व गोताखोर दूसरे शव को ढूंढने में जुटे हुए है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
जानकारी अनुसार गांव बडेसरा निवासी यशवंत व सुंदर नहाने के लिए नहर पर चले गए। उसी दौरान वे नहर में डूब गए। वहां से गुजर रहे लोगों को इस बारे में जानकारी मिली तो बवानीखेड़ा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों को बुलाया, जिनकी मदद से यशवंत का शव पानी से बाहर निकाला गया, जबकि सुंदर का शव नहीं मिल पाया। बताते है कि मौके पर मृतकों की बाइक व उनके कपड़े भी मिले है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें - Kurukshetra : पुलिस पीसीआर पर तैनात एएसआई रिश्वत लेता रंगे हाथ काबू
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS