Bhiwani : विधानसभा प्रत्याशी रहे जय हिंद सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Bhiwani : विधानसभा प्रत्याशी रहे जय हिंद सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
X
कलानौर विधानसभा के दो बार रहे प्रत्याशी जयहिंद कलिंगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव काे कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।

Bhiwani : कलानौर विधानसभा के दो बार रहे प्रत्याशी जयहिंद कलिंगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।उनका शव नए बस स्टेंड (Bus Stand) के समीप पड़ा मिला। परिजनों ने मौत की जांच करवाने की मांग की। परिजनों का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

नए बस स्टेंड के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ था। यात्रियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव की जांच पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि शव गांव कलिंगा निवासी जयहिंद का है। पुलिस ने शव मिलने की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना के बाद परिजनों मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। साथ ही अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

एक बार हविपा तो एक बार लड़ा था निर्दलीय चुनाव

जय हिंद कलिंगा ने कलानौर हल्के से 2000 में हरियाणा विकास पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा था। इसके बाद उन्होंने 2014 में निर्दलीय चुनाव लड़ा। जय हिंद सिंह एक सामाजिक व्यक्ति थे, उनका कलानौर, कलिंगा, भिवानी और रोहतक के क्षेत्र में काफी प्रभाव था। इस मामले में उनके परिजनों ने बताया कि जय हिंद कलिंगा आसपास के क्षेत्र में काफी समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके पास पुलिस और एंबुलेंस का फाेन आया कि उनके भाई जयहिंद सिंह बाल्मीकि का एक्सीडेंट हो गया है, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। सूचना पर वह अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने उन्हें बताया कि उनके भाई की ऑन द स्पॉट मौत हो चुकी है। इस मामले में शमशेर सिंह ने बताया कि उनके भाई के शरीर पर चोट के निशान हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले की अच्छी तरीके से जांच करवाने की मांग की, ताकि मौत का असली कारण पता चल सके। पुलिस ने परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें - Haryana Open School Result 2023 : 10वीं व 12वीं के नतीजे घोषित





Tags

Next Story