भिवानी : डीटीपी का अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

हरिभूमि न्यूज,भिवानी। गुरुवार को डीटीपी विभाग का अवैध कॉलोनियों में बुलडोजर चला। टीम ने वहां पर काटी गई अवैध कॉलोनियों को जमींदोज किया। करीब दो घंटे तक डीटीपी विभाग की कार्रवाई चलती रही। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। टीम के इस तरह के अभियान के बाद अवैध कॉलोनी काटने वालों में हड़कम्प मच गया।
गुरुवार को नगर योजनाकार विभाग की टीम बुलडोजर लेकर शहरी क्षेत्र में लोहड़, राजपुरा खरकड़ी क्षेत्र में पहुंची। वहां पर खेतों की जमीन पर काटी गई अवैध कॉलोनी के निर्माण को गिराने का कार्य शुरू किया। इस दौरान कुछ लोगों ने अवैध निर्माण गिराने का विरोध किया, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते उनका विरोध नहीं चल पाया। टीम का अवैध निर्माण गिराने का कार्य जारी रहा। उक्त इलाके में करीब दो घंटे तक जेसीबी का पीला पंजा चलता रहा।
अनेक जगहों पर काटी जा रही है अवैध कॉलोनियां
शहर, कस्बें व गांवों में अनेक जगहों पर अवैध कॉलोनी काटने वालों की नजर गड़ी है। वे जहां पर जगह मिलती है। उसी जगह पर जमीन खरीद कर अवैध कॉलोनी काट रहे है। शहरी की बाहरी कॉलोनियों के अलावा कस्बे व ग्रामीण इलाके भी इससे अछूते नहीं है। अवैध कॉलोनी काटने वाले लोगों को बहलाकर उनको इन अवैध कॉलोनियों में फांस लेते हैं। उनको अनेक सुविधाएं दिलाए जाने का सपना दिखाकर उक्त खेतों की जमीन में काटी गई कॉलोनी बेच रहे हैं, जिससे अनेक लोगों को इस तरह की आर्थिक चोंटे लग रही है।
क्या कहते हैं अधिकारी
जिला नगर योजनाकार वेद प्रकाश सहरावत ने बताया कि विभाग द्वारा भिवानी शहरी क्षेत्र में लोहड़, राजपूरा खरकड़ी एक अवैध काॅलोनी में लगभग दो एकड़ क्षेत्र 5 डीपीसी, दो चारदिवारी व मौचा चक पालवास में भिवानी-बापौड़ा रोड़ पर एक अवैध चारदिवारी व एक अवैध निर्माण तोड़ा गया। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण करना गैर कानूनी कार्य है और इसकी इजाजत किसी को नहीं है। अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई के दौरान विभाग ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे शहर में कहीं भी सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें और अवैध कॉलोनी काटने वाले प्रोपर्टी डीलरों के बहकावे में न आएं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा अवैध निर्माण की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण हटाने का यह अभियान जारी रहेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS