Bhiwani : हरियाणा कम्प्यूटर प्रोफेशनल संघ की हड़ताल, अटक गया तहसीलों में कामकाज

- 9 दिसम्बर को कुरुक्षेत्र से पैदल यात्रा करेंगे कंप्यूटर प्रोफेशनल
- चंडीगढ़ सीएम आवास का घेराव करने की प्रदर्शनकारियों ने दी चेतावनी
Bhiwani : हरियाणा के कंप्यूटर प्रोफेशनल कर्मचारी अब आंदोलन की राह पर आ गए हैं। कर्मियों ने भिवानी के लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र पर कामकाज बंद करते हुए हड़ताल पर रहे और रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं। वहीं सीएम के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशन की मांग को नहीं माना गया है। सर्विस रूल लागू करने के अलावा सभी कार्यरत कर्मचारियों के पद सर्जित करने, 58 साल तक सेवा सुरक्षा प्रदान की करने व समान काम समान वेतन आदि मांगे हैं। जिसको लेकर कर्मचारी अब आर.पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। सरकार के उपेक्षित रवैये के चलते उनको आर्थिक व मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। मांगों को लेकर कई बार अधिकारियों से मिल चुके है, लेकिन हर बार उनको आश्वासन देकर टाला जा रहा है। 9 दिसंबर को कुरुक्षेत्र से पैदल यात्रा शुरू करते हुए आवास चंडीगढ़ कूच करेंगे । सरकार ने समझौते के बाद भी कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं की। ऐसे में अब कंप्यूटर प्रोफेशनल कर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा सकते है और चंडीगढ़ कूच पर उसी समय आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा।
नहीं हो पाए तहसीलों में काम
कम्प्यूटर ऑपरेटरों के हड़ताल पर चले जाने के बाद तहसील व सरल केंद्रों में कामकाज नहीं हो पाया। विभिन्न कार्यो के लिए आए लोगों को बिना कार्य करवाए ही वापस लौटना पड़ा। यह स्थिति अधिकांश जगहों पर बनी रही। आधार कार्ड के अलावा अन्य छोटे बड़े कम्प्यूटर से संबंधित कार्य नहीं हो पाए। दिनभर सरल केंद्रों के चक्कर लगाते रहे। शाम पांच बजे तक लोग इनके कार्यालयों के चक्कर काटते नजर आए।
यह भी पढ़ें - Gurugram : फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS