Bhiwani : दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद, 40 हजार लगाया जुर्माना

Bhiwani : दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद, 40 हजार लगाया जुर्माना
X
नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के दोषी को अदालत ने 20 साल कैद की सजा सुनाई। साथ ही आरोपी पर 40 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।

Bhiwani : अदालत ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल कैद की सजा सुनाई। साथ ही आरोपी पर 40 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। जुर्माना अदा न करने की सूरत में आरोपी को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

जानकारी अनुसार 2022 में थाना तोशाम पुलिस में एक शिकायत दर्ज हुई थी, जिसमें नाबालिक लड़की के भाई ने आरोपी द्वारा उनकी नाबालिक बहन को बहला फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। अदालत ने आरोपी दीपक उर्फ राजन निवासी दांग खुर्द थाना तोशाम को मामले में दोषी करार देते हुए 20 साल कैद की सजा सुनाई व कुल 40 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। जुर्माना न भरने पर आरोपी को अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें - Captain Abhimanyu बोले : जन कल्याणकारी योजनाओं के बलबूते केन्द्र में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार

Tags

Next Story