Bhiwani : दिनभर साइबर कैफे के चक्कर काटते रहे विद्यार्थी, शाम 4 बजे खुला पोर्टल

- कॉलेजों में आवेदन करने के लिए 4 बजे के बाद रही मारामारी
- तोड़ रहा है सर्वर दम, साइबर कैफे पर भीड़ बढ़नी शुरू
Bhiwani : पूरे दिन इंतजार के बाद आखिर शाम के वक्त हायर एजुकेशन विभाग का यूजी के दाखिलों के लिए पंजीकरण पोर्टल खुल गया। शाम चार बजे पोर्टल (Portal) खुलने के बाद पंजीकरण के लिए मारामारी मच गई। जिसके चलते बार-बार सर्वर दम तोड़ता नजर आया। एक विद्यार्थी के पंजीकरण पर करीब दस से 15 मिनट का समय लगने लगा। जिसकी वजह से साइबर कैफे पर भीड़ बढ़नी शुरू हुई।
दिनभर पोर्टल न खुलने के चलते कॉलेजों में बच्चे दाखिले के लिए चक्कर लगाते नजर आए। जो बच्चे कॉलेजों में दाखिले की जानकारी के लिए पहुंचे। उन सभी छात्रों को सूचना देने के लिए उनके सम्पर्क सूत्र रजिस्टर में दर्ज किए गए। ताकि पोर्टल खुलते ही उनको इस बारे में सूचित किया जा सके। दिनभर कॉलेजों में बच्चों का आवागमन लगा रहा। सुबह 9 बजे कॉलेजों में दाखिले के लिए पोर्टल खुलने के बारे में जानकारी हासिल करने को लेकर फोन घनघनाते रहे। कॉलेज की तरफ से पोर्टल न खुलने की जानकारी दी जाती रही। यह स्थिति सभी कॉलेजों में बनी रही। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को सहुलियत देते हुए कॉलेज परिसर मंे टेबल सेट की और वहां पर शिक्षक व गैर शिक्षक स्टाफ के कर्मचारियों को नियुक्त किया। ताकि दाखिले से संबंधित जानकारी के लिए कोई भी विद्यार्थी आए तो उसको पूरी जानकारी दी जा सके।
पोर्टल पर बढ़ा दबाव, सर्वर हुआ बेदम
जैसे ही बच्चों को दाखिले का पोर्टल खुलने की सूचना मिली तो हर कोई कॉलेज या फिर साइबर कैफे की तरफ चलने लगे। प्रत्येक साइबर कैफे पर ऑन लाइन पंजीकरण कराने वालों की भीड़ लग गई। हायर एजुकेशन के पोर्टल पर ज्यादा दबाव बढ़ने की वजह से बार.बार सर्वर बेदम होने लगा। एक फार्म का पंजीकरण करने में कम से कम दस से 15 मिनट का समय लगने लगा। यह स्थिति अधिकांश साइबर कैफे व कम्यूटर सेंटरों पर रही। क्योंकि पोर्टल पर पंजीकरण के लिए यूजी की कक्षाओं में दाखिला लेना चाहते है।
रजिस्टरों में दर्ज किए सम्पर्क सूत्र
बताते है कि आज सुबह से हायर एजुकेशन विभाग के पोर्टल पंजीकरण के लिए खोलने की बात कही जा रही थी। जिसके चलते आज सुबह से ही छात्र कॉलेजों में पहुंचने शुरू हो गए। पर वहां पहुंचने पर पता चला कि पोर्टल अभी खुला नहीं है। तो दाखिला पाने के इच्छुक छात्रों को निराशा ही हाथ लगी,लेकिन कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को पोर्टल खुलने की जानकारी देने के लिए रजिस्टर में नोटिंग करवानी आरंभ कर दी। इसके लिए अधिकांश कॉलेजों में शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों की टेबल लगाई गई। जो भी छात्र दाखिले के लिए वहां पहुंच रहा था। उस छात्र को जानकारी देने के लिए उसका सम्पर्क नम्बर व पता रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा था। जैसे ही शाम के वक्त पोर्टल खुला तो बच्चों को कॉलेज प्रशासन द्वारा जानकारी देनी आरंभ कर दी।
यह भी पढ़ें - Deputy CM बोले : हिसार एयरपोर्ट से देश के कई शहरों तक उड़ान भरने की तैयारी
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS