Bhiwani : महिला से दरिंदगी, दुष्कर्म कर बनाई वीडियो फिर प्राइवेट पार्ट में घुसा दी बोतल

चरखी दादरी।
शहर की एक कालोनी में किराए के मकान में रहने वाली महिला के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म (Misdeed) किया। दुष्कर्म के बाद आरोपितों की दरिंदगी खत्म नहीं हुई उन्होंने महिला के प्राइवेट पार्ट में बोतल घुसा दी। आरोतिपों ने महिला को किसी को बताने पर जान से मारने व वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
रविवार को पीड़िता की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसको शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों को पीडि़ता ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों को बेटी के साथ घटित घटना का पता चला। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में पीडि़ता को मेडिकल (Medical) करवाया तथा बयान दर्ज किए।
शहर की एक कालोनी में किराए के मकान में रहने वाली महिला ने बताया कि पति से मनमुटाव के बाद अपने बच्चों दो छोटे बच्चों साथ अलग रहती है। करीब एक सप्ताह पूर्व वह मकान में सो रही थी। देर रात तीन युवक दीवार फांदकर उसके मकान में घुस गए। दो युवकों ने उसके हाथ-पांव बांध कर बंधक बना लिया। इसके बाद दो युवकों ने मुंह दबाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
मोबाइल से वीडियो बनाई गई। अपनी हवस पूरी करने के बाद आरोपितों ने उसके प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल घुसा दी तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। रात करीब एक बजे पीड़िता ने पड़ोस में ही रहने वाले अपने मायके में फोन किया तथा तबीयत खराब होने की बात कहकर बुला लिया। परिजन उसको निजी अस्पताल में ले गए, मगर डर से पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दी। चिकित्सकों ने भी नॉर्मल बीमारी मानकर उसको दवाई देकर घर भेज दिया।
रविवार को फिर बिगड़ी तबीयत
एक सप्ताह तक पीड़िता दर्द व डर को अपने अंदर रखे रही। परिजनों से दूरी बना ली तथा एकांत में रहने लगी। परिजन भी बेटी के साथ घटित घटना से अंजान थे। रविवार को पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई, जिसके निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में पीड़िता के सब्र का बांध टूट गया तथा एक सप्ताह पूर्व घटित हुई वादात की पीड़ा परिजनों को बताई। परिजनों ने मामले की सूचना कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता का सामान्य अस्पताल में मेडिकल करवाया। महिला पुलिस ने पीडि़ता व उसके परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले की जांच शुरू
मामले की जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवाकर बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पीडि़ता ने दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले की गहनता से जांच होगी, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS