Bhiwani : डीएलएड परीक्षा के यूएमसी केसों की 25 सितम्बर को होगी सुनवाई

Bhiwani : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा डी.एल.एड (नियमित/रि-अपीयर/मर्सी चांस/विशेष अवसर) परीक्षाएं जुलाई-2023 में संचालित करवाई गई थी। इस परीक्षा में जिन छात्र-अध्यापकों के अनुचित साधन सम्बन्धी केस (यू.एम.सी.) दर्ज हुए हैं, उनकी बोर्ड मुख्यालय पर व्यक्तिगत सुनवाई 25 सितम्बर को प्रात: 9.00 बजे होगी।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव एवं सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि डी.एल.एड. (नियमित/रि-अपीयर/मर्सी चांस/विशेष अवसर) परीक्षा में जिन छात्र-अध्यापकों के अनुचित साधन के केस दर्ज हुए हैं, उनकी व्यक्तिगत सुनवाई की सूचना छात्र-अध्यापकों को देने के लिए बोर्ड कार्यालय द्वारा सम्बन्धित संस्था/कॉलेज को ई-मेल/एस.एम.एस के माध्यम से सूचना भेजी जा रही है। अनुचित साधन (यू.एम.सी.) सम्बन्धी छात्र-अध्यापकों की सूची बोर्ड वेबसाईट www.bseh.org.in पर भी उपलब्ध है। ऐसे सभी छात्र-अध्यापक 25 सितम्बर को प्रात: 9.00 बजे व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बोर्ड मुख्यालय भिवानी पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
यह भी पढ़ें - Kurukshetra : नाबालिग से दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाले दोषी को 20 वर्ष का कारावास
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS