राम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन : मुख्यमंत्री मनोहर लाल बोले, आज का दिन ऐतिहासिक और भावनात्मक है

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Cm Manohar Lal) ने कहा कि आज का दिन देश के करोड़ों लोगों के साथ-साथ विदेशों में रह रहे भारतीयों के लिए भी एक ऐतिहासिक व भावनात्मक दिन है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन कर आधारशिला रखी है।
मन को आनंदित कर देने वाला यह क्षण हर भारतवासी के लिए ऐतिहासिक है।
— Manohar Lal (@mlkhattar) August 5, 2020
प्रभु की कृपा भयहू सब काजू।
जन्म हमार सफल भय आजु।।
जय श्री राम !#JaiShriRam pic.twitter.com/Th8HRM2cT8
आज यहां जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक पल को मनाने के लिए लोगों को अपने घरों में दीया जलाकर खुशी मनानी चाहिए और भाईचारे का संदेश देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज आखिर वह शुभ घड़ी आ ही गयी, जिसका करोड़ों लोगों को वर्षों से इंतजार था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने के अपने वायदे को पूरा कर करोड़ों लोगों के सपनों को साकार किया है। इससे पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने मुख्यमंत्री को बधाई दी और उनको भगवान राम की प्रतिमा भी भेंट की।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS