भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा-जजपा गठबंधन पर कसा तंज : एक ने कहा 75 पार तो दूसरे ने भेजा यमुना पार, अब दोनों बन बैठे यार

भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा-जजपा गठबंधन पर कसा तंज : एक ने कहा 75 पार तो दूसरे ने भेजा यमुना पार, अब दोनों बन बैठे यार
X
पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने दावा किया था कि अबकी बार सीट 75 पार होंगी वहीं जेजेपी ने भाजपा के खिलाफ नारा लगाते हुए यमुना पार कराने की बात कही थी आज दोनों यार बने हुए हैं। दोनों ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने ऐलान किया कि जल्द ही जींद में बहुत बड़ी कांग्रेस द्वारा रैली का आयोजन किया जाएगा।

हरिभूमि न्यूज. जींद

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हमारा संघर्ष सत्ता परिवर्तन ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की व्यवस्था बदलने का है। वातावरण हर लहजे से दूषित हो चुका है। उन्हाेंने कहा कि भाजपा ने दावा किया था कि अबकी बार सीट 75 पार होंगी वहीं जेजेपी ने भाजपा के खिलाफ नारा लगाते हुए यमुना पार कराने की बात कही थी आज दोनों यार बने हुए हैं। दोनों ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने ऐलान किया कि जल्द ही जींद में बहुत बड़ी कांग्रेस द्वारा रैली का आयोजन किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा वीरवार को विपक्ष आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ही बदलने की जरूरत नहीं बल्कि व्यवस्था बदलने की जरूरत है। हर तरीके से वातावरण पूरी तरह प्रदूषित हो चुका है। फसलें पिट रही हैं, हर वस्तु पर टैक्स लगाया गया है जहां तारकोल की सड़कें बननी चाहिए थी वहां ब्लॉक्स की सड़कें बना दी गई। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार व विकास के मामले में नंबर वन से पिछड़ कर हरियाणा अंतिम पायदान पर पहुंच चुका है। अस्पतालों में चिकित्सक नहीं हैं। मशीनें जंग खा रही हैं। पटवारखानों में पटवारी नहीं। स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। 75 प्रतिशत आरक्षण की बात हरियाणा सरकार द्वारा कही गई जबकि डोमिसाइल की अवधि घटना कर पांच साल कर दी गई है। चुनाव के दौरान भाजपा ने नारा दिया था कि अबकी बार 75 पार वहीं भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली जेजेपी ने भाजपा को यमुना पार भेजने का नारा दिया था। जनता के साथ विश्वासघात कर जेजेपी भाजपा के साथ सरकार चला रही है। दोनों सत्ता में यार बने हुए हैं। जो जिम्मेवारी उन्हें निभानी चाहिए थी वह जिम्मेवारी नहीं निभाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ संघर्ष की शुरूआत जींद से होगी और बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा।

सीएम करनाल में लाठी चार्ज कर घुस रहे, डिप्टी सीएम लाठीचार्ज के बाद भी नहीं घुस पा रहे उचाना में

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अगर चुनाव में 3900 वोटें कांग्रेस को मिल जाती तो सबसे बड़ा दल कांग्रेस होता। जींद में जेजेपी ने तीन सीटें जीती। दुष्यंत खुद डिप्टी सीएम बनें। वोट भाजपा के खिलाफ लोगों ने दी थी, फिर उसी जेजेपी ने लोगों के साथ विश्वासघात कर भाजपा के साथ सरकार बनाई हुई है। सरकार चंडीगढ़ से बाहर नहीं निकल पा रही है। सीएम करनाल में लाठीचार्ज करवा कर घुस रहे हैं वहीं डिप्टी सीएम लाठी चार्ज के बाद भी अपने विधानसभा क्षेत्र उचाना में नहीं घुस पा रहे हैं। भय, भ्रष्टाचार तथा अपमान की राजनीति गठबंधन सरकार कर रही है। गरीबों के लिए चलाई गई योजनाओं को बंद कर दिया गया है। किसानों की फसलाें को नहीं खरीदा जा रहा और न ही उन्हें भाव मिल रहा है। किसान एक साल से आंदोलन कर रहे हैं। जान गंवा रहे हैं लेकिन सरकार के नुमाइंदों ने कभी भी साहनुभूति तक नहीं जताई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा संसद में वे प्रदेश की जनता की आवाज बुलंद कर रहे हैं।

Tags

Next Story