भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- जनता ने गठबंधन सरकार के खिलाफ अविश्वास पारित कर दिया

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा( Bhupendra Singh Hooda) ने बरोदा उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज़ करने के बाद जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा है कि बरोदा में कांग्रेस उम्मीदवार इंदुराज नरवाल उर्फ भालू की जीत, बरोदा की 36 बिरादरी, पूरे हरियाणा, हर किसान, मजदूर, कर्मचारी और छोटे कारोबारी की अपनी जीत है। चुनाव के नतीजे से पता चल गया है कि जनता का बीजेपी-जेजेपी सरकार से मोहभंग हो चुका है। जनता ने इस चुनाव में इस गठबंधन सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास पारित कर दिया है। यहां से शुरू हुई बदलाव की लहर पूरे हरियाणा से होते हुए चंडीगढ़ तक जाएगी।
आम किसान के बेटे इंदुराज नरवाल को जीत की बधाई। ये बरोदा की 36 बिरादरी, हरियाणा के किसान, मजदूर, कर्मचारी और छोटे कारोबारी की अपनी जीत है। BJP+JJP सरकार से जनता का मोहभंग हो चुका है और लोगों ने अविश्वास पारित कर दिया है।
— Bhupinder S Hooda (@BhupinderSHooda) November 10, 2020
बदलाव की ये लहर पूरे हरियाणा से होते हुए चंडीगढ़ तक जाएगी। pic.twitter.com/3ZCb6Rq1oP
रोहतक में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि चुनाव से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री को बरोदा से चुनाव लड़ने का न्यौता दिया था। लेकिन तब मुख्यमंत्री ने ख़ुद चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि यहां से बीजेपी का साधारण कार्यकर्ता भी चुनाव जीत जाएगा। इसलिए मुख्यमंत्री को अब बताना चाहिए कि किस पार्टी का साधारण कार्यकर्ता चुनाव जीता है? हुड्डा ने कहा कि साधारण किसान परिवार के इंदुराज नरवाल की जीत प्रदेश की राजनीति में बहुत मायने रखती है। इससे लोगों में भरोसा जगा है कि साधारण परिवार के बच्चे भी राजनीति में आ सकते हैं और इतनी बड़ी जीत दर्ज़ कर सकते हैं। इंदुराज की ये जीत हरियाणा में सत्ता परिवर्तन की शुरुआत करेगी।
बरोदा उपचुनाव में बड़े बहुमत से चंडीगढ़ में बैठे अनैतिक और अहंकारी गठबंधन की सरकार के ख़िलाफ़ अविश्वास मत पारित करने पर बरोदा की 36 बिरादरी की जनता का बहुत बहुत धन्यवाद।
— Deepender S Hooda (@DeependerSHooda) November 10, 2020
गिनती के बाद... #भालू
🙏 pic.twitter.com/BC55OsC6AO
हुड्डा ने कहा कि इस चुनाव में सत्ताधारी गठबंधन ने वोट हासिल करने के लिए हरेक हथकंडा अपनाया। उसने सत्ता और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया। सरकार ने लोगों को अनैतिक प्रलोभन से लुभाने की कोशिश की। लेकिन जनता ने उसे इतने बड़े अंतर से हराकर सबक सिखाने का काम किया। बरोदा की जनता ने बता दिया है कि अब हरियाणा के लोग किसी भी तरह के झांसे या जुमले में नहीं फंसने वाले। लोग जमीनी हक़ीक़त और असली मुद्दों के आधार पर ही वोट करेंगे। जो भी सरकार उनके अधिकारों पर कुठाराघात करेगी, जनता उसे सबक सिखाने का काम करेंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS