Bhupinder Hooda ने कृषि कानून वापस लिए जाने के फैसले को बताया किसानों की जीत

पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तीन कृषि कानून वापस लिए जाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इसे किसानों की जीत करार दिया है। हुड्डा का कहना है कि यह किसानों के लंबे संघर्ष और सत्याग्रह की जीत है। उन्होंने कहा कि सरकार को अब किसान के बाकी बचे अन्य मुद्दों पर भी बातचीत करनी चाहिए। साथ ही उसे कृषि को लाभकारी बनाने की योजनाएं बनानी चाहिए। सरकार को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए जिससे किसानों के घाटे को कम किया जाए और उन्हें लाभ पहुंचाया जाए।
देर आए, दुरुस्त आए!
— Bhupinder S Hooda (@BhupinderSHooda) November 19, 2021
किसानों का संघर्ष रंग लाया। 3 कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसले पर किसानों को हार्दिक बधाई।
आंदोलनकारियों पर दर्ज सभी केस वापस लिए जाएं। साथ ही आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को उचित मुआवजा व सरकारी नौकरी दी जाए। pic.twitter.com/tp2Dkd82tJ
हुड्डा ने अपनी मांग को दोहराते हुए कहा कि सरकार की तरफ से आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज किए गए सभी मुकदमे वापस लिए जाने चाहिए। आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसान के परिवारों की मदद के लिए भी सरकार को आगे आना चाहिए। जिस तरह पंजाब की कांग्रेस सरकार ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी दी है। उसी तर्ज पर हरियाणा सरकार को भी ऐलान करना चाहिए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस विधायक दल की तरफ से शहीद किसानों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है और बार-बार सरकार से भी उनकी मदद के लिए अपील की है।
सरकार को किसानों के अन्य मुद्दों के समाधान के लिए किसानों के साथ बैठकर बातचीत शुरू करनी चाहिए।
— Bhupinder S Hooda (@BhupinderSHooda) November 19, 2021
उनकी समस्याओं का समाधान निकालना चाहिए। आज खेती की लागत ज्यादा है और किसान की आमदनी कम है। कृषि को लाभकारी बनाने के लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS