हिसार में बड़ा हादसा : सीवर के मेनहोल में उतरे दो किसानोें की मौत, दो की हालत गंभीर

हरियाणा के हिसार जिले के गंगवा गांव में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सीवरेज लाइन से सिंचाई कर रहे दो किसानों की मौत हो गई। जबकि दो किसानों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा है।
जानकारी के अनुसार गंगवा गांव में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास मंगलवार देर रात किसान सीवर के पानी से खेतों में सिंचाई के लिए कर रहे थे। इस दौरान पंप में कुछ खराबी आ गई जिसे ठीक करने के लिए पहले किसान मदन ,घोलू ,सुनील पंप को ठीक सीवर में उतरा, लेकिन वो बाहर नहीं आया तब ढूंढने के लिए उतरा सतपाल भी जहरीली गैस की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे में दो किसानों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिनका हिसार के नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं मदन का शव बुधवार मिला है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS