नूंह में बड़ा हादसा : मकान का छज्जा गिरने से एक दर्जन से अधिक घायल, आठ की हालत गंभीर, खुशियां मातम में बदली

नूंह में बड़ा हादसा : मकान का छज्जा गिरने से एक दर्जन से अधिक घायल, आठ की हालत गंभीर, खुशियां मातम में बदली
X
जानकारी के मुताबिक आकेड़ा गांव से सोंख गांव में एक बारात आई थी। विवाह में एक विशेष रस्म अदायगी के दौरान बच्चे और मेहमानों की भीड़ मकान की छत पर एकत्रित थी। उसी दौरान छज्जा गिर गया।

मेवात : नूंह उपमंडल के अंतर्गत सोमवार शाम एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान मकान का छज्जा गिरने से 15-20 लोग दबकर घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर बच्चे बताए गए हैं। इनमें में आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे में घर की खुशियां मातम में बदल गई, क्योंकि घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। चारों ओर चीख पुकार मच गई।

जानकारी के मुताबिक आकेड़ा गांव से सोंख गांव में एक बारात आई थी। विवाह में एक विशेष रस्म अदायगी के दौरान बच्चे और मेहमानों की भीड़ मकान की छत पर एकत्रित थी। उसी दौरान छज्जा गिर गया, जिसमें विवाह कार्यक्रम में शामिल मेहमान और उनके बच्चे चपेट में आ गए। आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन भी अपने स्तर पर कार्रवाई में जुटा है। घटना के बाद सौंख गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

Tags

Next Story