हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन : धान खरीद में धांधली पर मंडी बोर्ड के कई अधिकारी और कर्मचारी सस्पेंड

X
By - Manoj Jangra |17 Nov 2022 8:11 PM IST
हरियाणा के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने करनाल की मंडी में हुई धान खरीद धांधली में जांच के आदेश दिए थे।
धान खरीद में हुई धांधली पर हरियाणा सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। करनाल की मंडी से जुड़े इस मामले में मंडी बोर्ड के 12 अधिकारियों और कर्मचारियाें को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। हरियाणा स्टेट मार्केटिंग बोर्ड अंबाला के एक अधिकारी हवा सिंह पर भी सस्पेंशन की गाज गिरी है।
वहीं सस्पेंड हुए अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों में करनाल के 3 मंडी सुपरवाइजर अश्वनी मेहरा, दीपक त्यागी, जयप्रकाश, 4 ऑक्शन रिकॉर्डर सुरेश, प्रदीप श्योराण, प्रदीप मलिक व सोमबीर और सेक्टरी कम-ईओ सुंदर सिंह शामिल हैं। हरियाणा के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने करनाल की मंडी में हुई धान खरीद धांधली में जांच के आदेश दिए थे।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS