हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : कई जिलों के डीसी बदले, 44 IAS/HCS अफसरों के ट्रांसफर

IAS-HCS Transfers : हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शनिवार सुबह शासन की तरफ से ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। प्रदेश 16 IAS समेत 44 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला और तैनाती का आदेश जारी किया गया। इसमें कई जिलों के उपायुक्त (DC) भी शामिल हैं। संजय जून आईएएस सचिव वित विभाग को मनोज कुमार के स्थान पर प्रबंध निदेशक हरियाणा राज्य सहकारी फेडरेशन शुगर मिल एवं महानिदेशक सैनिक, अर्धसैनिक कल्याण विभाग हरियाणा लगाया है। वहीं डा. प्रियंका सोनी आईएएस उपायुक्त पंचकूला एवं मुख्य प्रशासक श्री माता मनसा देवी श्राईन बोर्ड पंचकूला को आदित्य दहिया के स्थान पर निदेशक मेडिकल एजुकेशन एवं रिसर्च और विशेष सचिव हरियाणा लगाया है।
मनदीप कौर आईएएस उपायुक्त फतेहाबाद को प्रीति के स्थान पर चरखी दादरी का उपायुक्त लगाया है। मनोज कुमार आईएएस उपायुक्त जीन्द को ललित कुमार के स्थान पर उपायुक्त सोनीपत लगाया गया है। राहुल हुड्डा आईएएस उपायुक्त यमुनानगर को मोहम्मद इमरान रजा के स्थान पर उपायुक्त रेवाड़ी लगाया है। मोहम्मद इमरान रजा आइएएस उपायुक्त रेवाड़ी को मनोज कुमार के स्थान पर जीन्द का उपायुक्त लगाया है। वहीं ललित कुमार आईएएस के नियुक्ति आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।
ये रही पूरी लिस्ट
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS