BJP संगठन में बड़ा बदलाव : प्रदेश अध्यक्ष बने सांसद नायब सिंह सैनी, राष्ट्रीय सचिव बने ओमप्रकाश धनखड़

Haryana : हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में बड़ा बदलाव देखने को मिला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कई प्रदेशों में भाजपा संगठन में बदलाव किया है। इसी के चलते भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लेते हुए राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, प्रदेशाध्यक्ष का भार सांसद नायब सिंह सैनी के कंधों पर डाला गया है।
नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी के सामने आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत बड़ी चुनौती रहेगी। साथ ही प्रदेश में मजबूत हो रहे संगठन को और मजबूती प्रदान करना भी उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। अब देखना यह होगा कि हरियाणा में भाजपा किस प्रकार संगठन को मजबूती प्रदान करेगी। चुनाव से ठीक पहले संगठन में इस प्रकार का बदलाव राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। भाजपा द्वारा किए गए इस बदलाव से राजनीति पर क्या असर पड़ेगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
यह भी पढ़ें- Bahadurgarh : शंकराचार्य स्वामी को नहीं मिला राम मंदिर का निमंत्रण
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS