Breaking News : इनेलो के मंच से भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का बड़ा बयान

Breaking News : इनेलो के मंच से भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का बड़ा बयान
X
बीरेंद्र सिंह ने कहा चौटाला साहब ने मुझे रैली का नियंत्रण दिया, भले ही में भाजपा में हूँ लेकिन देवीलाल जी मेरे आदर्श हैं, आगे भी जितना बार मुझे चौटाला साहब बुलाएंगे तो में पक्का आऊंगा।

हरिभूमि न्यूज : जींद

जीन्द की अनाज मंडी में पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवी लाल की 108वी जयंती पर आयोजित इनेलो की सम्मान दिवस रैली में बीजेपी के कद्दावर नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि ओपी चौटाला आपकी गिनती समाज में राजनीति में एक वरिष्ठ और बुजुर्ग नेता के तौर पर होती है। चौटाला लिखो या ना लिखो जब ओमप्रकाश बोला जाएगा तो वो आपका नाम होगा। हरियाणा की राजनीति हमेशा देवीलाल के ईद गिर्द घूमी है। उन्होंने समाज को लड़ने का, संघर्ष का अपने अधिकारों को मांगने का रास्ता दिखाया। जिस पर आज भी हरियाणा चल रहा है। यह रास्ता केवल हरियाणा के लिए नहीं बल्कि देशव्यापी रास्ता है।

किसानों के अधिकारों, नौजवानों के भविष्य, महिलाओं के अधिकारों की बात हो, इन अधिकारों के लिए किसान व कमरे वर्ग को दीन बंधू सर छोटूराम ने झकझोरा और कहा कि तू लड, उठ और वो उन्हें राज दिलाएंगे। 100 साल पहले इस चीज को पैदा किया। चौधरी देवीलाल ने इस काम को आगे बढ़ाया। आज संघर्ष की बात है वो एक दिन में पैदा नहीं होता, संघर्ष के लिए सदियां लग जाती है। 1977-78 में पहली बार एमएलए बन गए तो उन्होंने अकाली दल का विस घेराव को देखा। प्रकाश सिंह बादल बीच में चल रहे हैं और पुलिस लाठियों से लैस तैयार हो रही है। देवीलाल ने जो किया वो भारत के इतिहास में दर्ज है। कुर्बानी करने की बात आती है तो वो देवीलाल से प्रेरणा लें। आज लोग गांव की सरपंची, एमएलए, एमपी बनने के लिए मर्यादित राजनीति को भूल जाते हैं लेकिन प्रधानमंत्री का पद छोड़ना यह उस महान व्यक्ति की कुर्बानी की मिसाल है। देवीलाल ने न्याय युद्ध चलाया और उनका आंदोलन सफल हुआ। आज भी जिस आस में आप और हम हैं, वो यह है कि आज किसानों के अधिकारों की लड़ाई है उस लड़ाई को कोई ऐसा पल आएगा, कोई ऐसा देवता आएगा, कोई ऐसी परिस्थिति पैदा होगी, किसान कहेगा यह है और लग जाओ इसके साथ और कामयाबी मिलेगी।

उन्होंने कहा कि आज से 30 साल से पहले आर्थिक सुधारों का युग आया था और देश को धनवान होने की बात कही गई। गरीब, कमेरा, शोषित, किसान आज भी गरीब है। कोई भी करोड़पति और अरबपति नहीं बना। देश पर कुछ लोगों का कब्जा है लेकिन किसानों का कुछ नहीं है। जिस देश का आदमी यह समझने लगेगा तभी परिवर्तन आएगा। ऐसा समय आएगा जिस इंसान के साथ, जिस नेता के साथ, जिस व्यवस्था के साथ 85 प्रतिशत लोग नहीं जुटेंगे तो एक नए प्रजातंत्र का उदय होगा। देश में यह संदेश जाएगा कि यह हमारा प्रजातंत्र है। ऐसी व्यवस्था को कायम करने के लिए आपके प्रयास चाहिए। व्यवस्था को खराब करना है तो जाति-पाति को लड़ा दो सब कुछ खत्म हो जाएगा। ऐसी ताकतों का मुंह तोड़ जवाब दो। चौटाला ने निमंत्रण दिया और कहा कि आना है। उन्होंने सोचा कि बीरेंद्र भाजपा में है, आएगा या नहीं लेकिन उनके लिए देवीलाल आदर्श हैं। देवीलाल ने उन्हें सम्मान दिया वो उसे भूल नहीं सकते। उन्होंने कहा कि तीन नारे लगवाएंगे धरती माता की जय, धरती माता की जय, भारत माता की जय।

Tags

Next Story