खेत से घर आ रही देवरानी-जेठानी को बाइक सवारों ने मारी टक्कर, मौत

खेत से घर आ रही देवरानी-जेठानी को बाइक सवारों ने मारी टक्कर, मौत
X
गांव कापड़ो निवासी मूर्ति देवी और रामरति बुधवार देर सायं खेत से पैदल घर लौट रही थी। और मूर्ति का बेटा ईश्वर भी उनके पीछे-पीछे आ रहा था। इसी बीच बनभौरी-कापड़ो रोड पर अलग-अलग दो बाइकों पर सवार युवक वहां पहुंचे। और उन्होंने दोनों महिलाओं को सीधी टक्कर मार दी।

हरिभूमि न्यूज : हांसी

गांव कापड़ो के पास दो अलग- अलग बाइकों ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे के बाद एक बाइक चालक व उसके पीछे बैठा युवक वहीं गिर पड़े, जिसे लोगों ने काबू कर लिया। जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से फरार हो गए है, हालांकि बाद में उनकी पहचान कर ली गई है। नीचे गिरे युवकों को लोगों ने काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाइक की टक्कर से घायल दोनों महिलाओं को उपचार हेतु हांसी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार गांव कापड़ो निवासी मूर्ति देवी और रामरति बुधवार देर सायं खेत से पैदल घर लौट रही थी। और मूर्ति का बेटा ईश्वर भी उनके पीछे-पीछे आ रहा था। इसी बीच बनभौरी-कापड़ो रोड पर अलग-अलग दो बाइकों पर सवार युवक वहां पहुंचे। और उन्होंने दोनों महिलाओं को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों महिलाएं बेसुध होकर सड़क पर गिर गई। जिन्हें राहगीरों व ईश्वर ने बेहोशी की हालत में उपचार हेतु हांसी नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बाइक चालक को मौके पर पकड़ा

ईश्वर ने बताया कि टक्कर के बाद एक बाइक भी गिर गिर गई। इस पर दो युवक सवार थे। दोनों को मौके पर ही लोगों ने पकड़ लिया। दोनों की पहचान गांव नचारखेड़ा के चालक विष्णु और पीछे बैठे सोमी के तौर पर हुई। ग्रामीणों ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को मौके पर बुलाया। एंबुलेंस का प्रबंध कर दोनों महिलाओं को भी हांसी के अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां मूर्ति और रामरति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक समेत फरार हुए युवक की पहचान गांव कापड़ो के ही फौजी सहसी के तौर पर की गई है।

दो के खिलाफ केस दर्ज

थाना नारनौंद पुलिस ने गुरुवार सुबह ईश्वर के बयान दर्ज किए और हांसी अस्पताल में दोनों महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि बनभौरी-कापड़ो रोड पर सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे थे। लेकिन घायल महिलाओं को परिजन उपचार हेतु नागरिक अस्पताल ले जा चुके थे।

रात को 11:30 बजे अस्पताल का रूक्का मिला

पुलिस जांच अधिकारी एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि रात 11:30 नागरिक अस्पताल से रुक्का प्राप्त हुआ था जिसमें दोनों महिलाओं को ब्रॉड डैड बताया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह नागरिक अस्पताल पहुंच मृतका मुर्तिदेवी के पुत्र ईश्वर के बयान पर बाइक सवार विष्णु ओर फौजी के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 व 304ए के तहत मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप मामले की जांच आरंभ कर दी है।

Tags

Next Story