रेवाड़ी में हादसा : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मां और डेढ़ साल के बेटे की मौत, पति गंभीर

हरिभूमि न्यूज : कोसली ( रेवाड़ी )
रेवाड़ी के कोसली में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार डेढ़ साल के बच्चे और उसकी मां की मौत हो गई, जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। कोसली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार झज्जर जिले के गांव ढाणा निवासी 25 वर्षीय सूबे सिंह अपनी 21 वर्षीय पत्नी मिथलेश व डेढ़ साल के बेटे कविश के साथ बाइक पर गांव संगवाड़ी में किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था। कोसली में शिव मंदिर के पास पहुंचने पर उसकी बाइक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में कविश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सूबे सिंह व उसकी पत्नी मिथलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
आसपास के लोगों ने तीनों को कोसली के अस्पताल में पहुंचाया, जहां कविश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सूबे सिंह व उसकी पत्नी मिथलेश की गंभीर हालत के चलते दोनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। उपचार के दौरान पीजीआई में मिथलेश ने भी दम तोड़ दिया। सूचना के बाद कोसली थाना पुलिस ने सूबे सिंह के पिता रामकरण की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS