Biplab Dev बोले : पन्ना प्रमुख भाजपा की बहुत बड़ी ताकत

- कैप्टन अभिमन्यु की सम्मेलन में भारी भीड़ को देखकर की प्रशंसा
- नारनौंद विधानसभा क्षेत्र का पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित
Hansi : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने कहा कि पार्टी के पन्ना प्रमुख बहुत बड़ी ताकत होते हैं। पन्ना प्रमुख में से ही कोई प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व पार्टी अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर विराजमान होकर देश की सेवा करते हैं। प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब शनिवार को हांसी में नारनौंद (Narnaund) विधानसभा क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुखों की इतनी भीड़ वे पहली बार देख रहे हैं। यहां पर किसान से लेकर मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले बैठे हैं। कोई आईएएस अधिकारी का पिता यहां बैठा है तो कोई बहुत बड़ा व्यक्ति यहां बैठा है, लेकिन सबसे बड़े होते हैं पार्टी कार्यकर्ता व पन्ना प्रमुख, जिनके आशीर्वाद से एक छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री बन सकता है। उन्होंने कहा कि 30 जून तक पार्टी का जनसंपर्क अभियान चल रहा है, हमें जनसंपर्क अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नौ साल के दौरान हासिल हुई उपलब्धियों बारे जन जन को बताना है। हमें यह बताना है कि जो अमेरिका अभी नरेन्द्र मोदी को वीजा नहीं दे रहा था, उसका राष्ट्रपति आज हमारे प्रधानमंत्री के स्वागत लिए आ रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है और पूरे विश्व में छाया है।
उन्होंने कैप्टन अभिमन्यु की प्रशंसा करते हुए कहा कि नारनौंद क्षेत्र से चुनाव जीतकर उन्होंने मंत्री बनकर क्षेत्र के विकास को चार चांद लगाए। लेकिन अगले चुनाव में थोड़ी चूक हुई, हम हार गए लेकिन हमें हार को लेकर नहीं बैठना है। जो भाजपा कार्यकर्ता हार सकता है वो जीतना भी जानता है, ऐसे में अब हमें अगले वर्ष होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारियां करके कमल की जीत के लिए काम करना है। कार्यकर्ताओं को यह ठान लेना है कि हमें केवल कमल ही चाहिए, इसके अलावा हमें कुछ मंजूर नहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केवल पन्ना प्रमुख तक ही सीमित न रहें बल्कि पन्ने में शामिल परिवारों में से कम से कम 13-14 परिवारों के पालक बनें, उनसे संपर्क करें, बातचीत करें और अपने साथ व्यक्तिगत रूप से जोड़ें। उनके सुख दुख में शामिल हों और जरूरत पड़े तो उनके काम आएं, यदि हम ऐसा करने में सफल हो जाते हैं तो वर्षों तक भाजपा को सत्ता से कोई हिलाने वाला नहीं है।
पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते कैप्टन अभिमन्यु
कार्यकर्ता ही देवता, भगवान व मालिक : कैप्टन अभिमन्यु
पन्ना प्रमुख सम्मेलन में पहुंचने पर पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब का स्वागत किया और कहा कि सामने जो कार्यकर्ता बैठे हैं, वह बहुत बड़ी ताकत है। ये कार्यकर्ता ही हमारे लिए देवता, भगवान व मालिक है। उन्होंने कहा कि भले ही हम पिछला चुनाव हार गए लेकिन इस बार हमारे कार्यकर्ता पिछली हार का बदला भी लेंगे और आगे भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। जनता ने हमें चुनाव जितवाकर आशीर्वाद दिया तो हमने भी मंत्री पद लेकर उससे सवाया लौटाने का प्रयास किया और अब भी विश्वास दिलाते हैं कि भविष्य में भी नारनौंद जनता जो हमारा परिवार है, उसके हर सुख दुख में सदैव तत्पर रहेंगे।
यह भी पढ़ें - Yamunanagar : पढ़ाई के लिए कनाडा भेजने के नाम पर युवक से हड़पे लाखों
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS