कई संकेत : बीरेंद्र सिंह बोले- जो आप सोच रहे मैं वही करूंगा, तो सुशील गुप्ता ने दिया AAP का ऑफर, अभय चौटाला ने कहा - पंजाब की तरह आएगा बदलाव

कई संकेत : बीरेंद्र सिंह बोले- जो आप सोच रहे मैं वही करूंगा, तो सुशील गुप्ता ने दिया AAP का ऑफर, अभय चौटाला ने कहा - पंजाब की तरह आएगा बदलाव
X
राजनीतिक जीवन के 50 साल पूरे होने पर राजीव गांधी महाविद्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के जन्म दिन पर जन सरोकार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने विभिन्न राजनीति दलों के नेताओं को एक मंच पर लाकर अपनी ताकत दिखाने का काम किया।

हरिभूमि न्यूज : जींद

राजनीतिक जीवन के 50 साल पूरे होने पर राजीव गांधी महाविद्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के जन्म दिन पर जन सरोकार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा थे तो सह संयोजक सांसद बृजेंद्र सिंह, शिवनारायण शर्मा थे। जन सरोकार कार्यक्रम पर पूरे प्रदेश के नेताओं की नजर थी कि कौन-कौन इस कार्यक्रम में पहुंचेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने विभिन्न राजनीति दलों के नेताओं को एक मंच पर लाकर अपनी ताकत दिखाने का काम किया। आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता, इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला, पूर्व मंत्री रामपाल माजरा, पूर्व मंत्री पीयूष गोयल, किसान नेता युद्धबीर सिंह, अकाली दल से बराड़, पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा, कृष्ण मूर्ति हुड्डा, सीमा गैबीपुर सहित विभिन्न दलों के नेता कार्यक्रम में पहुंचे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि बीरेंद्र सिंह अब अपने लिए नहीं बल्कि गरीब कमेरा वर्ग की शक्ति पैदा करेगा और उस रास्ते को चूनेगा, जहां भ्रष्टाचार का कोई बोलबाला न हो और हर आदमी को अपनी बात कहने की स्वतंत्रता हो। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि राजनीति में बहुत ज्यादा गिरावट आ गई है, कोई सिद्धांत तथा मूल्यों की राजनीति नहीं है। जिसके चलते राजनीतिक मूल्यों में सुधार होना बहुत जरूरी है। राजनीति में लीडरशिपता बहुत महत्वपूर्ण होती है। भ्रष्टाचार ने राजनीति का स्वरूप बदल दिया है। 50 साल के अपने राजनीतिक कैरियर में कभी भी भ्रष्टाचार का साथ नहीं दिया और हमेशा व्यवस्था को लेकर आवाज को बुलंद किया।

नौकरियां बिकने की बात हो रही है, जिसका मतलब होता है कि सरकार इमान बेच रही है। अब उनका अगला लक्ष्य राजनीतिक दशा को बदलना है। जिसमे यह भी तय होगा कि देश की धन दौलत में कमेरा वर्ग का कितना हिस्सा होगा। उन्होंने कहा कि हर चीज के दाम बढे केवल अनाज के दामों में बढौत्तरी नहीं हुई। अब बीरेंद्र सिंह अपने लिए नहीं बल्कि गरीब, कमेरा वर्ग की शक्ति पैदा करेगा। उन्होंने अपने पद तथा कद की परवाह किए बगैर किसान आंदोलन के दौरान किसानों की आवाज बुलंद की। पीएम ने भी माना कि उनकी तपस्या में कहीं कमी रह गई और सम्मान के साथ किसानों को 13 माह बाद घर वापस भेजा। राजनीतिक चर्चाओं के बारे में उन्होंने कहा कि जो आप लोग चाहते हो आने वाले समय में वो ही होगा। जो ईमानदारी से काम करेंगे, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जो लड़ेगा उसका साथ मैं दूगां।

आप को ज्वायन कर सपने को पूरा करें बीरेंद्र सिंह : गुप्ता

राज्यसभा सांसद एवं आप पार्टी के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने बीरेंद्र सिंह को पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि 75 की उम्र में बीरेंद्र सिंह के चेहरे पर गजब की मुस्कान है लेकिन किस्मत खराब है। पहले दिल्ली को बदला, अब पंजाब में बदलाव हुआ है, जिससे परिवर्तन की आग हरियाणा में भी लगी हुई है। हरियाणा की जनता इस बार परिवर्तन देख रही है। पार्टी में शामिल होते ही जो सपने बीरेंद्र सिंह ने देखें है वे सपने पूरे हो जाएंगे। मन बीरेंद्र सिंह को बनाना कब बनाना है कहां बनाना है यह बीरेंद्र सिंह पर ही निर्भर है।

भावी तथा युवा पीढी को बीरेंद्र सिंह की प्रेरणा की जरूरत : चौटाला

इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि राजनीतिक वकील, चिकित्सक, अध्यापक कभी रिटार्यड नहीं होते। भावी तथा युवा पीढी को बीरेंद्र सिंह की प्रेरणा की जरूरत है। सभी दलों को राजनीति से ऊपर उठकर एक मंच पर लडाई लड़ने का समय है। उन्होंने तीन कृषि कानून को लेकर अपने पद से इस्तीफा दिया, प्रदेश के लोगों को बीरेंद्र सिंह जैसे नेताओं की जरूरत है। जिन भी सरकारों ने गलत फैसले लिए उनका हमेशा विरोध बीरेंद्र सिंह ने किया। समय के हिसाब से तीसरे मोर्चे की जरूरत है और पूरा विश्वास है कि 2024 में पंजाब की तरह बदलाव आएगा। पूर्व मंत्री एवं कार्यक्रम के संयोजक प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि बीरेंद्र सिंह का 50 वर्ष का जनसेवा का कार्यकाल बेदाग और साफ सुथरा रहा है। 1991 में राजीव गांधी ने उन्हें सीएम बनाने का आश्वासन दिया था लेकिन उनके निधन के बाद राजनीतिक समीकरण बदल गए।

Tags

Next Story