Haryana Nagar Nigam Election Result : सोनीपत व पंचकूला में भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर, अंबाला में शक्ति रानी शर्मा ने बनाई बढ़त

हरियाणा के तीन बड़े शहरों (अंबाला, सोनीपत व पंचकूला) के नगर निगम चुनाव में शुरुआत चरण में सोनीपत व पंचकूला में भाजपा कांग्रेस में कड़ी टक्कर देखने को मिली रही है। वहीं हरियाणा जनचेतना पार्टी की शक्ति रानी शर्मा बढ़त बनाएं हुए हैं। सोनीपत में 10th राउंड के बाद कांग्रेस लगातार आगे चल रही थी। वहीं पंचकूला में भाजपा ने बढ़त बनाए हुए है।
अंबाला शहर निगम का चुनाव बेहद रोचक रहा है। पूर्व मंत्री विनोद शर्मा, पूर्व मंत्री चौधरी निर्मल सिंह, भाजपा से शहर विधायक असीम गोयल समेत तमाम दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर हैं। यहां पर पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी शक्तिरानी शर्मा ने बेहद ही मजबूती से चुनाव लड़ा है। इसके अलावा दिलीप चावला चौधरी निर्मल के संगठन की ओऱ से अपनी पत्नी अमीशा चावला को चुनाव लड़ा रहे थे। डा. संजय शर्मा भाजपा प्रवक्ता की पत्नी वंदना शर्मा चुनाव मैदान में उतरी हुई थीं। यहां पर कांग्रेस की ओऱ से श्रीमती मीना अग्रवाल को चुनाव मैदान में उतारा गया था।
वहीं उकलाना में नगर पालिका चेयरमैन के चुनाव में निर्दलीय सुशील साहू ने जेजेपी-बीजेपी उम्मीदवार महेंद्र सोनी का हराकर जीत दर्ज की है। रेवाड़ी नगर परिषद में प्रधान पद के लिए बेहद कड़ी टक्कर चल रही है। प्रधान पद के लिए भाजपा की पूनम यादव व निर्दलीय प्रत्याशी उपमा यादव के बीच बेहद कड़ा मुकाबला चल रहा है। चार राउंड में अब तक 19739 वोटों की गिनती हो चुकी है। इनमें से भाजपा की पूनम यादव को अभी तक 6598 व उपमा यादव को 6506 व कांग्रेस की विक्रम यादव को 4270 वोट मिले हैं। बसपा की मंजू कुमारी को महज 1238 वोट अब तक मिल पाए हैं। धारूहेड़ा निकाय चुनाव में निर्दलीय चेयरमैन उम्मीदवार कंवर सिंह विजयी हुए हैं ।वह 3048 मतों से जीते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS