हरियाणा में भाजपा ने नगर निगम चुनावों की तैयारी शुरू की, पर्यवेक्षकों का किया एलान

हरियाणा में भाजपा ने नगर निगम चुनावों की तैयारी शुरू की, पर्यवेक्षकों का किया एलान
X
सोनीपत में शिक्षा मंत्री कंवरपाल सिंह गुर्जर को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सुभाष बराला को अंबाला व पंचकूला में पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को पर्यवेक्षक लगाया गया है।

हरियाणा में भले ही फिलहाल तीन नगर निगमों के चुनावों की तारीखों का एलान नहीं हुआ है, उसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी ने आने वाले वक्त में होने वाले चुनावों के लिए तैयारी की शुरुआत कर दी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा की गई इन नियुक्तियों के बारे में प्रदेश कार्यालय प्रभारी गुलशन भाटिया ने लिखित में सूचना जारी कर दी है।

प्रदेश हाईकमान की ओऱ से निगमों में चुनावों के लिए प्रभारी पर्यवेक्षकों का एलान कर दिया गया है। सोनीपत में शिक्षा मंत्री कंवरपाल सिंह गुर्जर को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सुभाष बराला को अंबाला व पंचकूला में पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को पर्यवेक्षक लगाया गया है। तीनों निगमों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के साथ ही अब हलचल की शुरुआत हो जाएगी।

Tags

Next Story