भाजपा ने बढ़ाया सांसद सुनीता दुग्गल, कृष्णपाल गुर्जर और भूपेंद्र यादव का कद, राष्ट्रीय कार्यकारिणी से कइयों का नाम भी कटा

चंडीगढ़। आखिरकार भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान हो गया है, जिसमें तीन चेहरों को हरियाणा से स्थान मिला है। जिसमें हरियाणा सिरसा सीट से एक मात्र महिला सांसद सुनीता दुग्गल को स्थान देकर सम्मान दिया गया है। उनके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और भूपेंद्र यादव के नाम शामिल हैं। हरियाणा में खेल राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जिन तीन चेहरों को शामिल किया गया है, उनमें पहला नाम केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और उनके अलावा केंद्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, तीसरा नाम सांसद सुनीता दुग्गल शामिल हैं। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया है। इस बार की सूची में वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह का नाम नहीं है। पहले हरियाणा से उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रखा गया था। अब से पहले हरियाणा से भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अवतार भड़ाना भी थे। भड़ाना 2019 के लोकसभा चुनाव भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए भूपेंद्र यादव गुरुग्राम जमालपुर के हैं और राजस्थान के अजमेर में पले बढ़े। यादव राज्यसभा सदस्य बनने से पहले संघ में सक्रिय रहे हैं, यादव देश के पीएम और गृहमंत्री अमित शाह की गुडबुक में भी है।
उन्होंने साधारण कार्यकर्ता से केंद्रीय मंत्री तक के पद को प्राप्त किया। भूपेंद्र यादव एक दौर में गुरुग्राम में भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए कृष्णपाल गुर्जर कद्दावर और पुराने नेता हैं। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। गुर्जर फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद हैं और वर्तमान में उन्हें देश के पीएम की ओर से अपनी सरकार में राज्यमंत्री बनाकर नवाजा गया है। अब से पहले वाले कार्यकाल में भी उन्हें स्थान मिला था।राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल की गई सुनीता दुग्गल पूर्व आयकर अधिकारी रहीं थी, उन्होंने इस्तीफा देकर सियासत ज्वाइन की थी। वे अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम में चेयरपर्सन थीं। सिरसा लोकसभा से सांसद सुनीता दुग्गल टिकट मिलने से पहले सरकारी नौकरी से इस्तीफा देकर पार्टी में सक्रिय हो गई थी और उनके पति भारतीय पुलिस सेवा में हैं। सुनीता दुग्गल ने पार्टी में सक्रिय रहकर पैठ बना दी। वर्ष 2019 में उन्हें सिरसा से लोकसभा टिकट दिया गया, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS