केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने और विपक्ष पर पलटवार करने के लिए भाजपा तैयार

योगेंद्र शर्मा:चंडीगढ़। केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने का जश्न मनाने और विपक्ष को करारा जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने व्यापक स्तर पर तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों और संगठन के पदाधिकारियों को लेकर विपक्ष को करारा जवाब देने के साथ-साथ केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल का जश्न मनाने की पूरी तैयारी कर ली है। इस क्रम में सोमवार को आईटी पार्क स्थित एक निजी बड़े होटल में मीडिया से रूबरू होने की तैयारी साथ ही मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धि और कांग्रेस शासनकाल में भ्रष्टाचार, घोटालों में परिवारवाद, क्षेत्रवाद, जातिवाद भाई भतीजावाद जैसे विषयों को लेकर भाजपा के नेता कांग्रेस इनेलो और आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार संबंधी मामलों को जनता के सामने रखेंगे। राज्य सरकार के मुखिया मनोहर लाल विपक्ष पर हमला करने के साथ-साथ लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे। अभी तक मुख्यमंत्री के कई जिलों में जनसंवाद कर लोगों से सीधा संवाद कायम कर चुके है।
जनसंवाद के लिए पूरी टीम तैयार
विपक्ष के हमलों के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री अपने जनसंवाद कार्यक्रमों को जारी रखे हुए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अब अपने संगठन के साथ-साथ मंत्रियों को भी फील्ड में उतरने और जनता से संवाद करने के निर्देश जारी किए हैं। अब जून माह में मुख्यमंत्री जनसंवाद नहीं करेंगे बल्कि जुलाई में जनता से एक बार फिर जनसंवाद के माध्यम से रूबरू होंगे।कुल मिलाकर लोकसभा चुनाव 2024 और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनावी मोड में भाजपा के सियासी दिग्गजों ने विपक्ष की तैयारी से पहले ही बिगुल बजा दिया है। जल्द ही प्रदेश के मंत्री और विधायक भी जनता से रूबरू होकर सरकार की उपलब्धियों और कामकाज का ब्योरा रखेंगे और विपक्ष की पोल खोलने का काम करेंगे।
कांग्रेस के नेता भी सक्रिय
भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारी को देखते हुए कांग्रेस में भी सियासी हलचल शुरू हो गई है। कांग्रेस में नेता विपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा के साथ साथ किरण चौधरी अन्य सियासी दिग्गज सभी सक्रिय हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान जल्द ही संगठन की सूची जारी हो जाने को लेकर हाईकमान का इंतजार कर रहे हैं। हाईकमान से सूची जारी होते ही हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के सियासी दिग्गज प्रदेश में मनोहर सरकार पर हमला करने के लिए तैयार हैं। दूसरी और कांग्रेस में एकजुटता के लिए भी हाईकमान सभी को मंत्र देने के साथ साथ एकजुट करने के लिए लगातार बैठकों का दौर चला रहा है।
ये भी पढ़ें- Under-19 Women Hockey Team : अंडर-19 के लिए चयनित महिला हॉकी टीम को लेकर उठा विवाद
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS