Ambala : कबूतरबाजी के मामले में भाजपा नेता मक्खन सिंह लबाना रिमांड पर

अंबाला। कबूतरबाजी के मामले में गिरफ्तार भाजपा नेता मक्खन सिंह लबाना को पुलिस ने चार दिन के रिमांड (Remand) पर लिया है। लबाना पर आरोप है कि उसने कई लोगों को कबूतरबाजी के माध्यम से विदेश (Foreign) भेजा। लेकिन अवैध तरीके से विदेश भेजे गए इन लोगों में से अधिकतर विदेश में गिरफ्तार (Arrested) करके जेल में डाल दिए थे।
अब जेल से छूटे इन लोगों ने भारत लौट कर भाजपा नेता मक्खन सिंह लबाना पर केस दर्ज करवाया। एक शिकायतकर्ता बलदेव राज निवासी गांव मेटला ने थाना नग्गल में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी मक्खन सिंह व सुरेंद्र सिंह ने उससे विदेश भेजने के नाम पर मोटी रकम हड़प ली थी। इसी प्रकार कई अन्य शिकायतकर्ताओं ने भी पुलिस में शिकायत दी थी। इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी व जान से मारने के आरोप में भाजपा नेता मक्खन सिंह लबाना को गिरफ्तार कर लिया था।
आरोपित पर कई मामले दर्ज हैं जिसमें कई मामलो में कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। बलदेव राज की शिकायत पर 15 जुलाई को मक्खन सिंह लबाना पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इससे पहले बराड़ा के 19 वर्षीय गुरप्रीत सिंह ने लबाना पर अवैध रूप से अमेरिका भेजने का आरोप लगाया था। इसकी एवज में उसने 13 लाख रुपये देने की बात कही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS