BJP महिला मोर्चा ने 10 लोकसभा प्रभारी और कार्यकारिणी में 91 सदस्यों को किया नियुक्त

BJP महिला मोर्चा ने 10 लोकसभा प्रभारी और कार्यकारिणी में 91 सदस्यों को किया नियुक्त
X
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी ने प्रदेश कार्यकारिणी में महिला सांसद, पूर्व सांसद, विधायक व पूर्व विधायक, मेयर, डिप्टी मेयर, महिला चेयरमैन पूर्व चेयरमैन को भी शामिल किया।

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी ने लोकसभा प्रभारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की है। ध्यान रहे कि सुनीता दांगी ने अपने प्रदेश पदाधिकारियों और जिला प्रभारियों की घोषणा पहले ही कर दी थी। महिला प्रदेश स्तरीय इस टीम में 10 लोकसभा प्रभारी, 91 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, 43 विशेष आमंत्रित सदस्य और 52 स्थायी आमंत्रित सदस्य नियुक्त किए हैं। महिला मोर्चा की तरफ से जारी सूची के अनुसार प्रदेश कार्यकारिणी में सभी जिलों व विधानसभाओं से प्रतिनिधित्व दिया गया है।

हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में हरियाणा सरकार की सभी मौजूदा महिला मंत्री, पूर्व महिला मंत्री, सभी महिला सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, महापौर व उपमहापौर सभी जिला परिषद की चेयरमैन भाजपा हरियाणा की सभी महिला पदााधिकारी कार्यकारिणी सदस्य एवं हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को भी दायित्व दिया गया है।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता दांगी द्वारा जारी सूची के अनुसार लोकसभा प्रभारी का दायित्व अंबाला में अरुणा अब्रोल को दिया गया है। इसी तरह सुमन सैनी को कुरूक्षेत्र लोकसभा प्रभारी, महेंद्रा चौहान को करनाल लोकसभा प्रभारी, पुष्पा तायल को सोनीपत, नीलम अहलावत को रोहतक, रेणु शर्मा को सिरसा, बबीता तंवर को हिसार, मुकेश पहाडी को भिवानी-महेंद्रगढ़, विदु कालरा को गुरुग्राम, कुसुम महाजन को फरीदाबाद की लोकसभा प्रभारी और गीता सरौत को सह प्रभारी का दायित्व दिया गया है।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य

बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में करनाल से महेंद्रा चौहान, कुरूक्षेत्र से शशि सैनी, पानीपत से राजवंती पांचाल, गुरुग्राम से ऋचा वशिष्ठ, फरीदाबाद से आशा रानी, चरखी दादरी से सुनीता स्वामी, सपना सेन, कश्मीरी देवी, राजरानी सांगवान को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। इसी तरह गुरुग्राम से गुरुग्राम से विदु कालरा, पूनम यादव, निधि मल्होत्रा, कीर्ति सिंह, राजवती काजला चरखी दादरी, राजबाला श्योराण भिवानी, योगिता धीर गुरुग्राम, कुसुम महाजन फरीदाबाद, पंचकूला से अनुराधा वर्मा, अरुणा अब्रोल, वंदना गुप्ता, और सुनीता सिंह को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

अंबाला से कंचन हीरा, सरला कपूर, सुमन सैनी, मनप्रीत कौर, यमुनानगर से प्रेमलता रादौर, सावित्री, कुरूक्षेत्र से ममता सैनी, सुकन्या तंवर, निर्मला लाठर, कैथल से शारदा राठौर, सुमन राणा, करनाल से ऊषा मंचल, सुमन शर्मा, करनाल से मीना कंबोज, सुमित्रा प्रोचा, सीमा देवी, रजनी शर्मा, सुनीता अरदाना, पानीपत से मोना शर्मा, नीरजा सिंघला को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। सोनीपत जिला से अंजू दहिया, रेखा गर्ग, सुनीता मान सोनिया अग्रवाल को दायित्व दिया गया है।

जिला जींद से गीता बिटानी, सरोज भाटिया, सुमन बेदी, रोहतक से राधा अहलावत, राजरानी शर्मा, उषा शर्मा, आशा शर्मा, झज्जर जिला से नीलम अहलावत, सुशीला लांबा, कमलेश अत्री, कमलेश बाल्याण, जिला सिरसा से रेणु शर्मा, दशना बामणिया, आशा जैन और हिसार से सुनीता रेडु, डॉक्टर मीनू भूटानी, प्रोमिला पुनिया, डॉक्टर सुमन यादव, जिला फतेहाबाद से सीमा दत्ता, पूनम सिंघला को नियुक्त किया गया है।

जिला भिवानी से मुकेश पहाडी, मुकेश चौहान, वीना तंवर, शकुंतला प्रधान, रेवाड़ी से गीता कुमारी, सुनीता धावल, नीतू चौधरी, चांदनी चांदना, डॉ कविता गुप्ता, महेंद्रगढ़ से भारती सैनी, सरिता जांगड़ा, मौसम शर्मा, सरला यादव को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। नूंह मेवात से अनीशा बानो, निशा कोर, श्वेता स्वामी, जिला पलवल से योगेश चौधरी, सविता शर्मा, दर्शना भारद्वाज, सुनीता सोनी, सीमा राजपाल, गीता सरौत, फरीदाबाद से गीता रैक्सवाल, अनीता शर्मा, चंद्रान्शु नेहवाल, सुमलेश मलिक को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।


Tags

Next Story