भाजपा विधायक असीम गोयल विधानसभा सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे, जानें क्यों

चंडीगढ़ । अंबाला विधानसभा सीट से दूसरी बार भाजपा से विधायक बने असीम गोयल (Aseem Goel) ने मंडियों में किसानों को हो रही परेशानी को लेकर विधानसभा सचिवालय (Assembly) के बाहर आज संकेतिक धरना दिया। वहीं उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा अगर सोमवार तक मंडियों में व्यवस्था का सुधार नहीं हुआ तो किसानो को लेकर चंडीगढ़ में एक बड़ा मोर्चा खोला जाएगा।
गोयल ने हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक अधिकारी किसानों मजदूरों की परवाह नहीं करते व उनको चोर बोलते हैं। वहीं गोयल ने इस बारे में कहा मैं राज्य सरकार के खिलाफ धरने पर नहीं बैठा हूं। यह विरोध एक अधिकारी के अहंकार और तानाशाही के खिलाफ है, जो राज्य सरकार के हितों के खिलाफ काम कर रहा है। गोयल ने कहा, धान खरीद में देरी के कारण किसानों, मजदूरों और व्यापारियों को परेशान किया जा रहा था।
वहीं खाद्य आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने कहा सरकार द्वारा खरीद के लिए उचित व्यवस्था की है। असीम गोयल इसपर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।
हालांकि गोयल का धरना आधे घंटे तक चला, लेकिन यह मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली भाजपा-जेजेपी गठबंधन सरकार को शर्मिंदा करने के लिए पर्याप्त था, जो पहले से ही कृषि कानूनों पर किसानों के विरोध से जूझ रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS