भाजपा सांसद महंत बालक नाथ बोले, राजस्थान की कांग्रेस सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी

भाजपा सांसद महंत बालक नाथ बोले, राजस्थान की कांग्रेस सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी
X
अलवर से भाजपा सांसद ने कहा कांग्रेस (Congress) को इसके लिए किसी दूसरे को दोष देने की बजाय अपने अंदर झांककर देखना चाहिए। कांग्रेस देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसके नेता जनता को छोड़ हमेशा पद की लड़ाई लड़ने में ही लगे रहते हैं।

हरिभूमि न्यूज: रेवाड़ी

अलवर से भाजपा सांसद योगी बालकनाथ ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार (Rajasthan Government) ज्यादा दिन नहीं चलेगी तथा कांग्रेस (Congress) की अंदरूनी लड़ाई ही सरकार को ले डूबेगी। कांग्रेस को इसके लिए किसी दूसरे को दोष देने की बजाय अपने अंदर झांककर देखना चाहिए। हरियाणा (Haryana) में भी सत्ता के लोभी कांग्रेस नेता एक दूसरे की टांग खिचाई करने में लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए कांग्रेस ने किसानों के साथ धोखा किया तथा राजस्थान की सरकार की यह दिशा किसानों के हाय के कारण हो रही है। कांग्रेस में सत्ता के लिए यह घमासान चल रहा है तथा उन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि फिलहाल कांग्रेस व भाजपा किसी के पास भी बहुमत नहीं है तथा भाजपा पूरी तरह से जनता के साथ है और समय आने पर सही निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने रेल हादसे में मारे गए 13 बच्चों के सवाल पर कहा कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद उचित निर्णय लिया जाएगा। राजस्थान ही नहीं हरियाणा में भी कांग्रेस नेता पद पाने के लिए एक दूसरे की टांग खिचाई करने में लगे हुए हैं। कांग्रेस देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसके नेता जनता को छोड़ हमेशा पद की लड़ाई लड़ने में ही लगे रहते हैं। वहीं भाजपा सांसद ने उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 51 लोगों को सम्मानित किया।

Tags

Next Story