Haryana : मिशन 2024 के लिए भाजपा सांसद जल्द फील्ड में उतरेंगे

योगेंद्र शर्मा: चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव-2024 (Loksabha Election) और विधानसभा चुनावों (Assembly Election) को लेकर अभी से मुहिम चलाने में जुटे भाजपा नेता इसे अब ज्यादा तेज करने की तैयारी में हैं। राज्य के सभी लोकसभा सीट क्षेत्रों में सांसद भी फील्ड में उतरने जा रहे हैं, इतना ही नहीं सभी जिलों में विधानसभा को लेकर भी विधायक व पूर्व विधायक सक्रिय होंगे।
हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ और हरियाणा मामलों के प्रभारी भी सभी स्थानों पर जाकर संपर्क की इस मुहिम को लेकर खास टिप्स देंगे। सूबे में होने वाले लोकसभा-2024 चुनावों की मुहिम में भाजपा नेता सबसे आगे रहने की रणनीति बनाकर फील्ड में उतर चुके हैं। अब एक बार फिर से खासतौर पर सभी 22 जिलों और लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी तैयारी व खास रणनीति के तहत ही मुहिम जारी होने जा रही है। इस खास रणनीति के तहत ही भाजपा के सभी सांसद पूरे माह तक फील्ड में जनता के बीच रहेंगे। सांसदों के साथ-साथ हरियाणा भाजपा मामलों के प्रभारी बिप्लब देब, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी इस मुहिम में नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ में रहेंगे। हरियाणा भाजपा मामलों के प्रभारी बिप्लब कुमार देब राज्य सभी 22 जिलों में कार्यकर्ता और जनता के साथ संवाद की शुरुआत करेंगे। इनके पहले भाजपा के मुख्य संगठक वी सतीश भी अब से पहले सभी मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों, विधायकों, पूर्व विधायकों सभी से फीडबैक लेकर आगे की रणनीति बता चुके हैं। इनके बाद में अब प्रदेश प्रभारी अपनी मुहिम चलाने जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री सिरसा में जनसंवाद करेंगे
प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के अंदर सभी जिलों में जनता से ही सीधे रूबरू होने का कार्यक्रम बनाकर जनसंवाद की मुहिम चलाए हुए हैं। अब से पहले मुख्यमंत्री सूबे के भिवानी, पलवल, कुरुक्षेत्र जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों से सीधे ही मन की बात कर चुक हैं। इन कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री को उनके जानकार और अनुभवी लोग भी मिल रहे हैं। इतना ही नहीं योजनाओं लेकर सीधे ही फीडबैक भी आ रहा है। कुछ कमियां और कौन कौन सी योजनाओं का जनता दिल से स्वागत कर रही है। मुख्यमंत्री आने वाले दिनों में जनसंवाद की यह मुहिम सिरसा जिले में चलाने की तैयारी में हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS