भाजपा पंचकूला ने मांगे पार्षद पद के चुनाव लड़ने वाले इच्छुक कार्यकर्ताओं के नाम

भाजपा पंचकूला ने मांगे पार्षद पद के चुनाव लड़ने वाले इच्छुक कार्यकर्ताओं के नाम
X
यह निवेदन पत्र 2 दिसंबर (December) सायं काल से पहले भाजपा जिला अध्यक्ष के पास पहुंच जाने चाहिए। अगर किसी कार्यकर्ता ने पूर्व में भी अपना निवेदन पत्र जिलाध्यक्ष को भेजा है वह भी दोबारा से नया पत्र भेजेगा।

पंचकूला। भाजपा पंचकूला ने नगर निगम के चुनाव में पार्षद पद पर चुनाव लड़ने वाले इच्छुक कार्यकर्ता से लिखित में नाम मांगे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष अजय शर्मा (Ajay Sharma) द्वारा जारी एक बयान में आज यह बात कही गयी।

उन्होंने कहा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जो भी इच्छुक पार्टी कार्यकर्ता नगर निगम चुनाव में पार्षद (Councilor) पद का चुनाव लड़ना चाहता है वह अपना लिखित रूप में निवेदन पत्र जिलाध्यक्ष को भेजे।

यह निवेदन पत्र 2 दिसंबर सायं काल से पहले भाजपा जिला अध्यक्ष के पास पहुंच जाने चाहिए। अगर किसी कार्यकर्ता ने पूर्व में भी अपना निवेदन पत्र जिलाध्यक्ष को भेजा है वह भी दोबारा से नया पत्र भेजेगा।

Tags

Next Story