Haryana में भाजपा की प्रदेश और जिला कार्यकािरणी का गठन जल्द

Haryana में भाजपा की प्रदेश और जिला कार्यकािरणी का गठन जल्द
X
जिला अध्यक्षों के चयन में ओमप्रकाश धनखड़ (Om Prakash Dhankar) ने पात्रता को लेकर कहा कि तमाम समीकरण के साथ-साथ पार्टी संगठन के लिए काम करने वाले लोग लेकर आए हैं । इनमे 58 साल से ऊपर एक भी नहीं है बल्कि औसतन सभी 50 साल से नीचे के लोगों को कमान दी गई है, हमने जातिगत समीकरण का भी ध्यान रखा है। प्रदेश कार्यकारिणी के अलावा मंडल और जिलों में जिला कार्यकारिणी का गठन होना है।

योगेंद्र शर्मा:चंडीगढ़

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ (Om Prakash Dhankar) का कहना है कि भाजपा और दूसरी पार्टियों की वर्क कल्चर में जमीन आसमान का अंतर है। धनखड़ का कहना है कि यहां साधारण सा कार्यकर्ता भी चुनाव लड़ने (Contest elections) के बारे में सोच सकता है, लेकिन दूसरी पार्टियों में ऐसी व्यवस्था नहीं हैं। धनखड़ ने जिलों में जिलाध्यक्ष नियुक्ति (District President Appointment) करने के साथ ही अब बाकी संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में होमवर्क की शुरुआत कर दी है। प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ जिलों में कार्यकारिणी का गठन होना है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और दूसरे असाइनमेंट को जल्द पूरा करना चाहते हैं।

जिला अध्यक्ष नियुक्त इस क्रम में वे जिला अध्यक्षों को गुरु मंत्र भी दे चुके हैं। आने वाले वक्त में बरोदा विधानसभा का उपचुनाव फोन के लिए परीक्षा की घड़ी है, जिसके लिए नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ तैयार हैं। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ने हरियाणा में संगठन सरकार के कामकाज को लेकर हरिभूमि के साथ में बेबाक बातचीत की तमाम सवालों के जवाब दिए। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि हमने पहला असाइनमेंट प्रदेश में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करके पूरा कर दिया है।

अब जिलों में जिला कार्यकारिणी के साथ-साथ प्रदेश कार्यकारिणी का गठन होना है। हम इस दिशा में कामकाज कर रहे हैं। जिला अध्यक्षों के चयन में ओमप्रकाश धनखड़ ने पात्रता को लेकर कहा कि तमाम समीकरण के साथ-साथ पार्टी संगठन के लिए काम करने वाले लोग लेकर आए हैं । इनमे 58 साल से ऊपर एक भी नहीं है बल्कि औसतन सभी 50 साल से नीचे के लोगों को कमान दी गई है, हमने जातिगत समीकरण का भी ध्यान रखा है। प्रदेश कार्यकारिणी के अलावा मंडल और जिलों में जिला कार्यकारिणी का गठन होना है। यह भी एक मेगा टास्क है, पार्टी के लिए तपस्या करने वाले और लोगों के बीच लोकप्रिय चेहरों को आगे लाना होगा।

भारतीय जनता पार्टी में की गई सेवा एक साधारण कार्यकर्ता की भी खाली नहीं जाती

पार्टी में संगठन और सरकार दोनों में रह चुके ओमप्रकाश धनखड़ का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी में की गई सेवा एक साधारण कार्यकर्ता की भी खाली नहीं जाती। धनखड़ ने कहा कि पार्टी संगठन के लोगों जिलाध्यक्ष सभी की राय के बाद हमने आने वाले वक्त के लिए निर्देश दे दिए हैं। हमारे एजेंडे में प्रदेश के अनुभवी और उसी स्तर का विजन वाले लोगों को जिम्मेवारी सौंपना है। योग्यता और प्रभावशीलता स्वीकार्यता तमाम बिंदुओं पर ध्यान देने के बाद ही कार्यकारिणी में जगह दी जाएगी।

सरकार और संगठन में बेहतरीन तालमेल

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ का कहना है कि सरकार और संगठन को लेकर बेहतरीन तालमेल है। सरकार की दिशा एकदम सही और गुड गवर्नेंस को प्राथमिकता है। पिछले पांच सालों में और इसके बाद में पार्ट टू सरकार में जो फैसले आ रहे हैं उनमें सुधार और प्रदेश के कल्याण की भावना है। तमसो मा ज्योतिर्गमय वाली भावनाएं हैं। ओपी धनखड़ बताते हैं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ उन्होंने लंबे समय तक काम किया है। जनता में उनकी जोरदार स्वीकार्यता है। पार्टी में तपस्या परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता यही कारण है कि मनोहर लाल जैसे साधन कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री की कमान सौंपी गई। ओपी धनखड़ कहते हैं कि भाजपा में साधारण कार्यकर्ता चुनाव लड़ने की सोच सकता है। यह काम दूसरी पार्टियों में नहीं हो सकता वहां धनबल बाहुबल और परिवार वादी परंपरा चलती है। धनखड़ अपना उदाहरण देते हुए बताते हैं, मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष इसके पहले मंत्री और उसके पहले राष्ट्रीय सचिव, किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे पदों पर काम करने का मौका दिया। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं वेंकैया नायडू के साथ-साथ गृहमंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा का आशीर्वाद रहा है।

कांग्रेस में वंशवाद की संस्कृति

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ कांग्रेस मुक्त भारत की बात पर कहते हैं कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। यहां पर कार्य संस्कृति का फर्क है, दूसरी तरफ कईं पार्टियों में वंशवाद, और चापलूस लोगों का बोलबाला है। भाजपा में लॉबिंग करने की जरूरत नहीं है। पार्टी के साधारण कार्यकर्ता को भी घर बैठे बहुत कुछ मिल जाता है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हमने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करने का कामकाज पूरी तरह से निपटा लिया है। इतना ही नहीं इसके बाद में भी कामकाज करने को लेकर अहम बैठक कर उनको खास टिप्स दे दिए दिए हैं, उनकी राय को भी तरजीह दी है। जिले की कार्यकारिणी गठित करने के साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम चल रहा है।

Tags

Next Story