भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला की डॉ श्वेता के संग हुई शादी, खाने पर टूट पड़े मुख्यमंत्री मनोहर लाल!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला की डॉ श्वेता के संग हुई शादी, खाने पर टूट पड़े मुख्यमंत्री मनोहर लाल!
X
हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला की शादी एक निजी पैलेस में डॉ श्वेता के साथ हुई। इसका रिसेप्शन बुधवार को करनाल में होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल संग कई मंत्री इस समारोह का हिस्सा बने।

कुरुक्षेत्र। हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला की शादी एक निजी पैलेस में डॉ श्वेता के साथ हुई। इसका रिसेप्शन बुधवार को करनाल में होगा। डॉक्टर श्वेता भाजपा के कुरुक्षेत्र लोकसभा निगरानी कमेटी के अध्यक्ष धर्मवीर डागर की पोती है। विवाह समारोह में पहुंच मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल, खेल मंत्री संदीप सिंह, कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी, कुरुक्षेत्र जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी सहित कई नेताओ ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

विवाह समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का एक फोटो पर सोशल मीडिया में चुटकियां भी ली जा रही हैं जिसमें वो अकेले खाना खा रहे हैं बाकी मंत्री उन्हें खडे होकर देख रहे हैं। बता दे कि गत शनिवार को हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला की बेटी तमन्ना की शादी कांग्रेस सरकार में खेल मंत्री रह चुके सुखबीर कटारिया के बेटे रिषित कटारिया के साथ गुड़गांव में हुई थी। गौरतलब है कि विकास बराला चंडीगढ में एक आईएएस की बेटी की कार का पीछा करने पर विवादों में रह चुके हैं।

Tags

Next Story