झज्जर में BJP ने निकाली ट्रैक्टर यात्रा, लोगों ने काले झंडे दिखाकर जताया विरोध

हरिभूमि : झज्जर
कृषि विधेयकों के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा शनिवार को झज्जर के गांव डीघल से शुरू की गई ट्रैक्टर यात्रा (Tractor Yatra) को गांव में ही विरोध का सामना करना पड़ा।
डीघल गांव के चौक पर पहले से ही इस विधेयक के विरोध में काले झंडे लेकर बैठे लोगों ने ट्रैक्टर यात्रा के वहां पहुंचते ही पुलिस की उपस्थिति में विरोध स्वरूप काले झंडे दिखाने शुरू कर दिए। इस दौरान पुलिस की स्थिति केवल और केवल मूक दृष्टि वाली रही।
लोगों के विरोध के बीच यह ट्रैक्टर यात्रा अपने सांपला स्थित गंतव्य की और प्रस्थान कर गई। ट्रैक्टर यात्रा डीघल के बाईपास से शुरू हुई थी। इस ट्रैक्टर यात्रा को अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ शुरू कराने के लिए पहुंचे थे। जबकि यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा सांसद डा.अरविन्द शर्मा और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर,जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान, बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नरेश शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र दलाल सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
संसद में किसानों के हित में पारित हुए कृषि विधेयकों के समर्थन में आज किसान भाइयों ने डीघल से सांपला तक ट्रैक्टर यात्रा निकालकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद किया।
— Om Prakash Dhankar (@OPDhankar) October 10, 2020
देश के किसान समझ गए हैं कि आज कौन उसके हितों को सुरक्षित कर रहा है। pic.twitter.com/PoyhY5DiAN
ट्रैक्टर यात्रा के शुभारम्भ करने से पूर्व डीघल के बाईपास पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं व किसानों को सम्बोधित किया। यहां उन्होंने कांग्रेस पर झूठ और भ्रम की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल और केवल अपने रानजीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए आमजन व खासकर किसानों में झूठ और भ्रम का माहौल पैदा करना चाहती है। उन्होंने इस दौरान एक बस की छत पर अन्य नेताओं के साथ सवार होकर डीजे बजाए गए एक गाने कांग्रेस की झूठ नहीं बिकने देंगे पर मोनो एक्टिंग भी की।
मीडिया के रूबरू हुए भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कृषि विधेयकों पर भाजपा की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि हरियाणा में उनकी सरकार के चार साल बचे है। इन चार सालों में भाजपा सरकार एमएसपी पर किसान का एक-एक दाना खरीदेगी। लेकिन यह भी कटु सत्य है कि उन्हें आगामी समय में कांग्रेस का कोई भविष्य नजर नहीं आता। कांग्रेसी केवल झूठी हवा बनाने पर तुली है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS