हांसी में भाजपा की ट्रैक्टर रैली का हुआ विरोध

हांसी में भाजपा की ट्रैक्टर रैली का हुआ विरोध
X
गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आढ़ती एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय नेता रामअवतार तायल व आम आदमी पार्टी के नेता मनोज राठी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो तीन कृषि कानून बनाए हैं। वे किसान, मजदूर व आढ़तियों के हित में नहीं हैं।

हरिभूमि न्यूज हांसी

भाजपा ने हांसी में किसान विकास ट्रैक्टर रैली निकाली। ट्रैक्टर रैली (Tractor rally) के विरोध में अनाज मंडी में आढ़तियों व विपक्षी पाटिर्यों के नेताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मंडी में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रदर्शनकारी काले झंडे लेकर रैली स्थल पर जा रहे थे, जिनको पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया।

गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आढ़ती एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय नेता रामअवतार तायल व आम आदमी पार्टी के नेता मनोज राठी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो तीन कृषि कानून बनाए हैं। वे किसान, मजदूर व आढ़तियों के हित में नहीं हैं। इन कानूनों से तीनों वर्ग बर्बाद हो जाएंगे। भाजपा नेता इन अध्यादेशों को कानून बनाकर जश्न मना रहे हैं, ये बहुत ही शर्म की बात है। आज प्रदेश का किसान, मजदूर व व्यापारी सरकार के तंग आ चुका है। इनेलो नेता यशपाल बेरवाल व कांग्रेस नेता राजेश कासनिया भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

भाजपा की ट्रैक्टर यात्रा में लोकसभा सांसद बृजेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद जनरल डीपी वत्स, विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, भाजपा जिला प्रधान कैप्टन भूपेंद्र सिंह, हांसी के विधायक विनोद भ्याणा, हिसार से विधायक डॉ. कमल गुप्ता, बवानीखेड़ा से विधायक बिशम्बर बाल्मीकि, बीजेपी महामंत्री सुजीत कुमार, पूर्व जिला प्रधान सुरेंद्र पूनिया, मंदीप मलिक, सीमा गैबीपुर, आशा खेदड़, अशोक कन्नोजिया, प्रवीन बंसल, मंजीत जांगड़ा, अनिल जोगी, प्रेम वर्मा, तनुज खुराना, विजय बंसल, रवि सैनी व नवीन सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। इस रैली के माध्यम से भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किसानों को बताने का प्रयास किया कि नए कृषि कानून किसानों के हित में हैं। उनकी फसलें अब भी एमएसपी पर ही खरीदी जाएंगी।


Tags

Next Story