BJP प्रशिक्षण शिविर : योग से शुरुआत और राजनीति के क, ख, ग पर दूसरे दिन की क्लास खत्म

BJP प्रशिक्षण शिविर : योग से शुरुआत और राजनीति के क, ख, ग पर दूसरे दिन की क्लास खत्म
X
योग शिविर में बिजेन्द्र नेहरा ने सुबह साढ़े छह बजे से लेकर साढ़े सात बजे तक यानि एक घंटा तक योग क्रियाएं करवाई। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष ओपी. धनखड़ की साढ़े नौ बजे क्लास शुरू हो गई।

हरिभूमि न्यूज : फरीदाबाद

स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तष्कि का विकास होता है और स्वस्थ मस्तष्कि में स्वस्थ सोच पनपती है जिससे समाज व देश का विकास करना संभव हो पाता है। इसी सोच के तहत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तरीय प्रशक्षिण शिविर के दूसरे दिन की शुरूआत आज भाजपा कार्यकर्ताओं को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से योग शिविर से हुई और राजनीति का क, ख, ग, सिखाने पर गहन मंथन किया गया। प्रदेश स्तरीय प्रशक्षिण शिविर के दूसरे दिन आज भोर में ही शिविर में शिरकत कर रहे हर खासो-आम भाजपा कार्यकर्ता को योग क्रियाएं कराई गई। योग शिविर में बिजेन्द्र नेहरा ने सुबह साढ़े छह बजे से लेकर साढ़े सात बजे तक यानि एक घंटा तक योग क्रियाएं करवाई। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ की साढ़े नौ बजे क्लास शुरू हो गई। प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने एक सफल राजनेता का किस तरह निर्माण किया जाए इस विषय वस्तु पर शिविर में मौजूद कार्यकर्ताओं को बताया। प्रदेश अध्यक्ष ने नेताओं की छवि पर जोर दिया।

तीन दिवसीय शिविर के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज, स्थानीय निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, शक्षिा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल, सहकारिता मंत्री बनवारी लाल, महिला व बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, ओपी यादव, राज्यमंत्री संदीप सिंह, सांसद संजय भाटिया, नायब सिंह सैनी, चौ. धर्मबीर सिंह, रतनलाल कटारिया, बिजेंद्र सिंह, सुनीता दुग्गल, डा. अरविंद शर्मा, रमेश कौशिक, राज्यसभा सांसद कृष्णपाल पंवार, पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल डीपी वत्स, पूर्व सांसद डा. सुधा यादव, पूर्व मंत्री विपुल गोयल, प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, महामंत्री पवन सैनी, महामंत्री मोहनलाल, संगठन मंत्री रवन्द्रि राजू, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बराला, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व मंत्री कविता जैन, मनीष ग्रोवर, डा. संजय शर्मा, सह मीडिया प्रमुख अरवन्दि सैनी, शमशेर, संजय आहुजा, राजीव जैन, फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रशक्षिण वर्ग के सह प्रमुख संदीप जोशी, देवेन्द्र चौधरी, विधायक सीमा त्रिखा, नरेंद्र गुप्ता, राजेश नागर, वर्ग सहप्रमुख संदीप जोशी, देवेन्द्र चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता सहित भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद ही अखण्ड भारत का पहला चरण : महेश शर्मा

राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रमुख एवं एकात्म मार्ग दर्शन एवं संभाग अनुसंधान व विकास प्रतष्ठिान के अध्यक्ष महेश चंद शर्मा ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद विषय पर रखे गए सत्र में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि 1947 का बंटवारा उस समय की बहुत बड़ी विभिषिका थी। इस विभाजन विभिषिका का सबसे प्रमुख कारण मजबूत नेतृत्व का ना होना था। उन्होंने कहा कि सात दशक के बाद पहली बार भारत में एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला जिसने इस विभिषिका को समझा और इस बंटवारे को विभिषिका का नाम दिया। अब भारत 14 अगस्त 2022 को इस विभिषिका स्मृति के रूप में मनायेगा। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद ही अखण्ड भारत का सार्थक चरण है। इसका पहला चरण अखण्ड भारत और द्वितीय चरण सांस्कृतिक के आधार पर दुनिया के सभी समाजों को जीने का हक मिले।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ही मकसद, श्रेष्ठ भारत व अखण्ड भारत : कृष्णपाल गुर्जर

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि श्रेष्ठ भारत और अखण्ड भारत ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एकमात्र मकसद है। पीएम मोदी के नेतृत्व में लोगों के जीवन में काफी बदलाव आया है। दुनिया में भारत की छवि को भी बेहतर बनाने में मोदी के कार्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस तीसरे सत्र की अध्यक्षता पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने की।

मैं तो केपी यूनर्विसिटी का छात्र : मूलचंद शर्मा

हरियाणा सरकार में परिवहन मंत्री पं.मूलचंद शर्मा ने आज खुले मन से स्वीकार किया कि वह तो कृष्णपाल गुर्जर यूनर्विसिटी के छात्र है और इस यूनर्विसिटी के प्रो. केपी गुर्जर से उन्हें सीखने को मिला है कि उनकी चक्की बहुत बारीक पीसती है और राजनीति में जिस कुशलता के साथ वह बारीक पीस रहे है उसकी सानी उनके राजनैतिक विरोधी भी मानते है।

पहला पत्थर वो मारे जिसने पाप न किया हो : कृष्णपाल गुर्जर

केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज धनेश अदलक्खा का बचाव करते हुए विरोधियों पर रह-रहकर प्रहार किए। श्री गुर्जर ने विरोधियों पर प्रहार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की बातें आज वह लोग कर रहे है जोकि स्वयं देर सवेर भ्रष्टाचार में संलप्ति रहे है। उनका कहना था कि ऐसे लोगों को भ्रष्टाचार की बातें करना शोभा नहीं देता है।

Tags

Next Story