Haryana में कल से 20 लाख सेनिटाइजर व 10 लाख मास्क बांटेगी बीजेपी

Haryana में कल से 20 लाख सेनिटाइजर व 10 लाख मास्क बांटेगी बीजेपी
X
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला (Subhash Barala) ने बताया कि 20 जून से तीन (three) दिन तक भाजपा कार्यकर्त्ता सेनिटाइजर (Sanitizer) और मास्क का वितरण प्रदेश के सभी जिलों में करेंगे l

चंडीगढ़। कोरोना महामारी की रफ्तार को बढ़ते देख भाजपा पार्टी ने शनिवार से प्रदेश स्तर पर सेनिटाइजर व मास्क बांटने का फैसला लिया है। इस कवायद में भाजपा 20 लाख सेनिटाइजर व 10 लाख मास्क वितरित करेगी। भाजपा की यह मुहिम अगले तीन दिन तक चलेगी। यह जानकारी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने दी। उन्होंने बताया कि इस मुहिम के अंतर्गत लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करने के लिए भी जागरूक किया जाएगा।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कोरोना के लिए जनजागरण के लिए अभियान चलाए हुए है, जिसके चलते 20 जून से तीन दिन तक भाजपा कार्यकर्त्ता सेनिटाइजर और मास्क का वितरण प्रदेश के सभी जिलों में करेंगे l प्रदेश स्तर पर अभियान की देख-रेख भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं सांसद संजय भाटिया करेंगे lभाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कोरोना के समय में कोई भी व्यक्ति बिना मास्क और सेनिटाइजर के घर से बाहर न निकले।उन्होंने कहा कि कार्यकर्त्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आम लोगों को सेनिटाइजर और मास्क देंगे। साथ ही कोरोना के प्रति एतिहात बरतने के लिए जागरूक करेंगेl

Tags

Next Story