Election Results : पंचकूला में नगर निगम चुनाव में BJP की जीत, कांग्रेस को झटका

Election Results : पंचकूला में नगर निगम चुनाव में BJP की जीत, कांग्रेस को झटका
X
मतगणना की शुरूआत से ही भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर देखने को मिली। बीजेपी उम्मीदवार कुलभूषण गोयल को 49860 वोट मिले हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी 2057 वोटो को हराया है।

Municipal Election results : पंचकूला नगर निगम चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार कुलभूषण गोयल ने जीत दर्ज की है। उन्होंने वहीं कांग्रेस उम्मीदवार उपेंद्र कौर अहलूवालिया को 2057 वाेटो से हराया है। बीजेपी को 32वें राउंड मतगणना तक 49860 वोट वहीं कांग्रेस को 47803 मिले हैं। जीत के बाद में गोयल ने पंचकूला विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ में सभी का आभार व्यक्ति किया। पंचकूला में उनके समर्थकों ने फूल मालाओं ढ़ोल नगाड़ों के साथ में भंगड़ा कर खुशी का इजहार किया और लड्डू बांटे।

पंचकूला में कुलभूषण गोयल का रसूख और सामाजिक छवि के कारण उनको काफी मदद मिली है। दूसरा पंचकूला शहर में वैश्य बिरादरी का काफी प्रभाव व वोट बैंक भी काफी ज्यादा है। नगर निगम चुनाव को लेकर पंचकूला में खुद भाजपा के सियासी दिग्गज सीएम मनोहरलाल व ओपी धनखड़ समेत तमाम दिग्गज मेहनत कर रहे थे। कई वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं, शुरुआत वाले चरणों से ही बढ़त बनाए हुए कुलभूषण गोयल की कड़ी टक्कर अंतिम चरण तक टलती रही। अंत में कांग्रेस की उपेंद्र कौर आहलूवालिया को 2057 वोटों से शिकस्त दे डाली, पूर्व मेयर और इस बार भी प्रत्याशी को अंतिम दो तीन चरण पहले ही पराजय का अहसास हो गया था। जिसके कारण वे वहां से चली गईं थीं।

प्रभारी और पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को भी जीत का श्रेय

पंचकूला नगर निगम चुनावों को लेकर पार्टी संगठन की ओऱ से प्रभारी बनाए गए पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने भी चुनाव में अहम रोल अदा किया साथ ही कईं मौकों पर उन्होंने ठंड के इस मौसम में पसीना बहाया। पूर्व मंत्री ने पंचकूला में सभी संगठन के लोगों को साथ में लेकर गोयल की भरपूर मदद की साथ ही प्रचार, पीसी सभी मौकों पर भी मौजूद रहे। जीत के बाद में गोयल औऱ उनके साथियों ने कैप्टन अभिमन्यु का आभार भी व्यक्त किया है।

पंचकूला के वार्डों में इनको मिली जीत

वहीं वार्ड नं 3 से भाजपा प्रत्याशी रितु गोयल ने 401 वोटों के मार्जिन से जीत की हासिल है।कांग्रेस की प्रत्याशी भावना गुप्ता को हराया हैं। वार्ड नं 4 से भाजपा प्रत्याशी सोनिया सूद ने 1200 से ज़्यादा वोटों के मार्जिन से जीत की हासिल। कांग्रेस की प्रत्याशी प्रियंका हुडा को हराया हैं।

पंचकूला वार्ड नं 5 से भाजपा प्रत्याशी जय कौशिक ने 713 वोटों के मार्जिन से जीत की हासिल।कांग्रेस की प्रत्याशी नरेश रावल को हराया है। पंचकूला वार्ड नं 6 से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज वाल्मीकि ने 568 वोटों के मार्जिन से जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा-जजपा गठबंधन की प्रत्याशी कविता बिडलान को हराया है।पंचकूला वार्ड नं 7 से कांग्रेस प्रत्याशी उषा रानी ने 1400 से ज़्यादा वोटों के मार्जिन से जीत हासिल की है।भाजपा की प्रत्याशी नीलम रानी को हराया।

वहीं वार्ड नं 8 से भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक 1000 से ज़्यादा वोटों के मार्जिन से विजयी हुए है। कांग्रेस प्रत्याशी रविकांत स्वामी को हराया है। वहीं वार्ड नं 9 से भाजपा-जजपा प्रत्याशी राजेश कुमार 485 ज़्यादा वोटों के मार्जिन से विजयी हुए। निर्दलीय प्रत्याशी अंकुश निषाद को हराया है।वहीं वार्ड नं 10 से कांग्रेस की गुरमेल विजयी हुई है इन्होंनेे भाजपा प्रत्याशी डिंपल लुम्बा को हराया है।

Tags

Next Story