भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी का पुतला फूंका

हरिभूमि न्यूज : फतेहाबाद
भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। बैठक के उपरांत कृषि कानूनों का दुष्प्रचार करके अपनी राजनीति रोटियां सेकने वाली कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी का भूना रोड चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला फूंका गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और गुरनाम सिंह चढूनी के खिलाफ नारे लगाए।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने कहा कि देशभर के किसानों के हित में केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानूनों का कांग्रेस पार्टी किसानों को बरगलाकर अपना हित सिद्ध करना चाहती है मगर इसमें वो कभी कामयाब नहीं होंगे। विपक्ष सिर्फ किसी तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बदनाम करना चाहते है। विपक्ष को पिछले 6 वर्षों से कोई बहाना या मुद्दा नहीं मिला,अब किसानो की आड़ में कांग्रेसी गुरनाम सिंह चढूनी जैसे अपने आदमियों को आगे कर देश व प्रदेश में जहर फैलाने का काम कर रहे है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता बड़ी समझदार है वह इन कांग्रेसियों के बहकावे में नहीं आएगी क्योंकि उनको पता है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोई भी गलत कानून देश में नहीं ला सकते।
इस बैठक में जिला महामंत्री जगदीश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्याम कम्बोज, संजय रेवड़ी, अनिल सिहाग, महेश शर्मा, शम्मी धींगड़ा, रतिया शहरी मंडल अध्यक्ष सुखविन्द्र गोयल, नागपुर मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह, भूना मंडल अध्यक्ष सुभाष सिवाच, रणदीप सिंवर, राजेन्द्र प्रजापति, जोनी खट्टर, रणजीत सिंह ओड, अकिंत सिंगला, राखी मक्कड़, जेपी गोदारा, बनवारी लाल गहलोत, कंवल चौधरी, राजेन्द्र सिंह पूर्व बीडीपीओ, सुभाष गहलोत, लाल चंद गेरा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS