यमुनानगर में डबल मर्डर : खेत में कमरे की छत पर खून से लथपथ मिले व्यक्ति और महिला के शव, अर्धनग्न थी महिला, कंडोम के पैकेट भी मिले

हरिभूमि न्यूज : यमुनानगर
यमुनानगर जिले के साढोरा में किसान रामेश्वर के नलकूप के कमरे की छत पर संदीग्ध हालत मे एक व्यक्ति व महिला का खून से लथपथ हालत में शव मिले हैं। मृतक दोनों बिहार के रहने वाले हैं और दंपती बताए जा रहे हैं। हालांकि मौके पर ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे यह साफ हो सके कि वे दोनों दंपती हैं। पुलिस को माैके पर एक आधार कार्ड की फोटो कॉपी मिली है। जिस पर बिहार निवासी सुरेंद्र का नाम लिखा है। वहीं एक एक्सरे की पर्ची मिली है। जिस पर रानी नाम लिखा है।
मरने वाले व्यक्ति का नाम सुरेंद्र और महिला का नाम रानी बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मृतकों के रिश्ते के बारे में पता चल सकेगा। नलकूप के कमरे की छत पर महिला अर्धनग्न हालत में पड़ी थी। वहां पर कंडोम के पैकेट भी मिले हैं। वहीं देसी शराब की आधी बोतल भी मिली है। महिला के अर्धनग्न होने से रेप की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि साढोरा पुलिस को शनिवार शाम सूचना मिली थी कि साढोरा क्षेत्र में एक किसान के नलकूप की छत पर एक महिला और एक व्यक्ति का खून से लथपथ हालत में शव पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर डीएसपी आशीष चौधरी, साढौरा एसएचओ सतीश कुमार, एफएसएल की टीम समेत सीआईए की टीमों ने पहुंचकर जांच की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।
15 दिन पहले आए थे दोनों
साढोरा के मोहल्ला नई टोली निवासी किसान ने रामेश्वर सैनी ने पुलिस को बताया कि मृतक महिला और पुरुष पन्द्रह दिन पहले ही उसके नलकूप पर रहने के लिए आए थे। यह दोनों आसपास के खेतों में मजदूरी का काम करते थे। शनिवार दोपहर वह अपने खेतों में गया तो वह दोनों नलकूप पर नही मिले। उन्होंने उनकी काफी देर तक आसपास के खेतों में तलाश की तो वह कहीं नजर नहीं आए। इसी तलाश के दौरान वह नलकूप की छत पर गया तो वहां उन दोनों के खून से लथपथ हालत में एक-दूसरे के पास पड़े हुए शव मिले। जिन्हें देखकर वह घबरा गया। उसने बताया की महिला के शरीर के निचले हिस्से पर वस्त्र नहीं थे। उन दोनों का रिश्ता क्या है, इस बारे में भी उसे कुछ पता नहीं है।
अरोपितों को जल्द करेंगे गिरफ्तार
डीएसपी अशीष चौधरी ने बताया की दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्यारे कोई भी हों उन्हें जल्द ढूंढ लिया जाएगा। मृतकों के परिजनों के बारे में पता लगाया जा रहा है। परिजनों के मिलने पर ही मृतकों के संबंधों का पता चल सकेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS