बच्चों के विवाद में महिला पर फेंका उबलता पानी, हालत गंभीर

हरिभूमि न्यूज. फतेहाबाद
गांव गोरखपुर में बच्चों में हुए झगड़े के बाद बढ़े विवाद में एक महिला ने पड़ोस में रह रही अन्य महिला पर गर्म पानी फैंक दिया। इससे महिला का शरीर बुरी तरह झुलस गया। इस पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए भूना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस को दी शिकायत में गांव गोरखपुर निवासी पिंकी ने कहा कि उसके दो लड़के 5 वर्षीय आशीष व 3 वर्षीय कार्तिक है।
जब उसके दोनों लड़के गली में खेल रहे थे तो उसके पड़ोस में रहने वाले उसके जेठ आजाद उर्फ कालिया के लड़के ने उसके छोटे लड़के कार्तिक को थप्पड़ मार दिया। इस पर उसकी ननद भतेरी ने जब पूछा कि थप्पड़ क्यों मारा है तो इस पर आजाद की पत्नी सुनीता वहां आ गई और उनके साथ झगड़ा करने लगी। इसी दौरान आजाद ने गर्म पानी से भरी बाल्टी अपनी पत्नी सुनीता को पकड़ाई और सुनीता ने यह गर्म पानी उसके ऊपर फैंक दिया जिससे पिंकी गंभीर रूप से झुलस गई। उसे तुरंत भूना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने आजाद व उसकी पत्नी सुनीता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS