चरखी दादरी : प्रेमी ने प्रेमिका की चुन्नी से गला दबाकर की हत्या , थाने पहुंच किया सरेंडर

चरखी दादरी : प्रेमी ने प्रेमिका की चुन्नी से गला दबाकर की हत्या , थाने पहुंच किया सरेंडर
X
पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी तथा किराए के मकान से महिला का शव बरामद कर लिया है।

हरिभूमि न्यूज.चरखी दादरी। दादरी में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने थाने में पुलिस को सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी तथा किराए के मकान से महिला का शव बरामद कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव बलकरा निवासी संदीप अपनी कलियाना निवासी प्रेमिका सुदेश के साथ पिछले 3 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। हाल में दोनों शहर के वार्ड 16 में किराए के मकान में रहते थे। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा चल रहा था। मृतका का अपने पति को छोड़कर संदीप के साथ करती थी। उसका लड़का भी साथ रहता था जो हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है। शनिवार को संदीप को उसकी प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। संदीप ने गुस्से में आकर चुन्नी से प्रेमिका का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने थाने में पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका अपनी प्रेमिका के साथ कुछ दिनों से झगड़ा चल रहा था। शनिवार दोपहर को भी उनका विवाद हो गया और उसने गुस्से में चुन्नी से गला उठकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर किराए के मकान से मृतका का शव बरामद किया है।

मृतका ने छोड़ा था पति और बेटा

मृतका पहले से शादीशुदा थी। उसके दो बेटे भी हैं। वह अपने पति व एक बेटे को छोड़कर संदीप के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। एक लड़का मृतका के पास रहता था, जो हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। आरोपी संदीप भी पहले से शादीशुदा था।जिसकी पत्नी व बच्चे गांव में रहते हैं। पुलिस ने आरोपी संदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करना शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- रोहतक में बड़ी वारदात : पत्नी और बेटी की हत्या कर युवक ने बेटे को गोद में लेकर ट्रेन के आगे लगाई छलांग

Tags

Next Story