रिश्तों पर कलंक : भाई के साले ने 14 वर्षीय किशोरी को बनाया बिन ब्याही मां, प्री मैच्योर बच्ची को दिया जन्म

हरिभूमि न्यूज. जींद
नाबालिग गर्भवती किशोरी ने पीजीआई रोहतक में बालिका को जन्म दिया है। किशोरी को गर्भवती करने के आरोप रिश्ते के साले पर लगा है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रिश्तेदार के खिलाफ बहला फुसलाकर यौन शोषण करने, छह पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइन थाना इलाका की एक लगभग 14 वर्षीय किशोरी को प्रसव पीडा के चलते सामान्य अस्पताल लाया गया। हालांकि परिजनों ने उम्र को छुपाया और 19 वर्ष बताया। चिकित्सकों को संदेह होने पर किशोरी की हालात को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया और साथ ही घटना की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। इसी बीच पीजीआई में रेफर हुई किशोरी ने वहां पर बालिका को जन्म दे दिया।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गांव आया कि गांव किलोई निवासी की बहन पीडिता के परिवार में ही विवाहित है, जो रिश्ते में पीडिता के भाई का साला लगता है। वह अक्सर अपनी बहन के घर यहां आता जाता रहता था। उसी दौरान किशोरी के बीच शारीरिक संबध बन गए और जिसके चलते अक्टूबर माह में किशोरी गर्भवती हो गई। उम्र कम होने के चलते किशोरी को गर्भवती होने पर पता नहीं चला। दो दिन पहले किशोरी को पेट दर्द के चलते सामान्य अस्पताल लाया गया तो गर्भवती होने का पता चला और दर्द को प्रसव पीडा बताई गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बहला फुसलाकर यौन शोषण करने, छह पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि आरोपित रिश्ते में साला लगता है। पीडिता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जच्चा तथा बच्चा दोनों स्वस्थ है और पीजीआई में उपचाराधीन है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS