हरियाणा: देवर ने भाभी के रिश्ते को किया तार-तार , विधवा भाभी को बनाया हवस का शिकार

देश के अलग-अलग राज्यों में महिलाओं और लड़कियों के साथ रेप की वारदातें थम नहीं रही हैं। ताजा मामला हरियाणा के पलवल जिले से सामने आया है। जिले में हथीन के एक गांव में एक व्यक्ति ने देवर भाभी के रिश्ते को तार तार कर दिया है। व्यक्ति ने अपनी विधवा भाभी को हवस का शिकार बना डाला। पीड़िता महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, देवर ने अपनी भाभी का कई बार रेप किया है। पीड़िता का कहना है कि दो जून की रात वह घर में सोई हुई थी। उसी रात लगभग दो बजे उसके देवर ने घर में घुसकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शोर मचाया तब आरोपी देवर मौके से फरार हो गया।महिला थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी अंजू ने बताया कि एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति की मौत हो चुकी है और वह घरेलू कार्य करती है। पीड़िता का देवर घर में घुस आया और जबरन उसका रेप किया।
पीड़िता ने लगाया यह आरोप
पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके देवर ने पहले भी कई बार उसके साथ रेप किया है लेकिन लाज शर्म की वजह से वह चुप रही। आरोपी जब अपनी आदत से बाज नहीं आया तो उसने पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक आरोपी देवर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS