Haryana Crime: 12वीं कक्षा के छात्र की बर्फ तोड़ने के सूए से निर्मम हत्या, 11 नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

Haryana Crime: 12वीं कक्षा के छात्र की बर्फ तोड़ने के सूए से निर्मम हत्या, 11 नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
X
Haryana Crime: आपसी रंजिश के चलते दोस्त ने सुए से हमला कर विवेक बेरहमी हत्या कर दी। दोस्तों ने मोमोज खाने का बहाना बनाकर साथ में ले गए और उसी दौरान तीन युवक गाड़ी पर आए और बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर दिया। पढ़िए पूरी खबर...

Haryana Crime: बर्फ तोड़ने के सूए को घोंप कर कक्षा 12 के एक छात्र की गुरुवार की रात को गोहाना शहर (Gohana City) में बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक के मामा के बयान पर पुलिस ने 11 नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।

मृतक विवेक के पिता विनोद की 9 साल पहले मृत्यु हो गई थी। उसकी मां रचना डी सी रेट पर चंडीगढ़ में पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट (Public Health Department) में कार्यरत है। विवेक दो भाइयों में छोटा था। वह और उसका बड़ा भाई कुणाल गोहाना की वाल्मीकि बस्ती में अपने मामा सुनील पुत्र धूप सिंह वाल्मीकि के घर में रहते थे। विवेक आदर्श नगर स्थित सत्यानंद पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 का स्टूडेंट था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेक की दो दिन पहले कुछ बच्चों से कहासुनी हो गई थी। उस झगड़े का पंचायती समझौता (Panchayati Settlement) भी हो गया था। बीते गुरुवार की रात को 9 बजे तीन लडके मोमोज (Momos) खिलाने के बहाने से विवेक को अपने साथ उसके घर से ले गए। बाद में पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में मुख्य गुरुद्वारे के पास बर्फ तोड़ने के सूए को घोंपते हुए उसकी बड़ी निर्ममता से हत्या कर दी गई। परिजनों को सूचना मिलने पर वे गंभीर रूप से घायल विवेक को ले कर शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचे। वहां से उसे गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। महिला मेडिकल कॉलेज (Women's Medical College) में उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। गोहाना सिटी थाने की पुलिस ने मृतक विवेक के मामा सुनील वाल्मीकि के बयान पर 11 नामजद आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज किया है। यह केस जिन आरोपियों पर दर्ज किया गया है, वे आर्यन पुत्र सोमी खटीक, अनिकेत उर्फ कट्टी पुत्र जयबीर, अर्जुन पुत्र शशि खटीक, शशि पुत्र परमानंद खटीक, सिद्धार्थ पुत्र शशि, विशु, शिवम, मयंक, काव्य, विनोद राजौरा पुत्र दयाचंद और राहुल पुत्र गंगाराम हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read: Ambala : ट्यूशन के बहाने शिक्षक छात्रा को दिखाता था अश्लील वीडियो, केस दर्ज

Tags

Next Story