BSEH 10th Result 2022 : पुनर्मूल्यांकन के बाद खुशी जैन ने प्राप्त किया प्रदेश में पहला स्थान, पांच सौ में से पांच सौ अंक हासिल किए

BSEH 10th Result 2022 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित पुन: मूल्यांकन (रि-वैल्यूवेशन) के परिणाम ने गीता विद्या मंदिर स्कूल उचाना मंडी की खुशी जैन को दसवीं कक्षा की प्रदेश में नई टॉपर बना दिया है। अब उनके पांच सौ में से पांच सौ अंक मिले है,जबकि उनको पहले 492 अंक प्राप्त हुए थे। अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट खुशी जैन ने अपनी संतुष्टि के लिए पुन: मूल्याकंन का सहारा लिया था। दूसरी तरफ अब से पहले तोशाम के एक निजी स्कूल की छात्रा अमिषा 499 अंक पाकर प्रदेश में पहले स्थान पर रही थी। जानकारी के अनुसार बुधवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा उक्त छात्रा पुन: मूल्याकंन का रिजल्ट घोषित किया। जिसमें छह में से पांच विषयों में सौ में सौ अंक हासिल किए। बोर्ड के नियम के अनुसार विद्यार्थियों के उन्हीं पांच विषयों के अंकों को जोड़ा जाता है जिनमें सबसे अधिक अंक होते है। फिलहाल छात्रा खुशी के पांच विषयों में सौ में सौ अंक है। जिसके चलते वह प्रदेश की नई टॉपर बन गई है।
क्या कहते है चेयरमैन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. जगबीर सिंह ने बताया कि परीक्षार्थी ने पुन: मूल्यांकन करवाया था। उसमे अंक बढे है। पुन: मूल्याकंन में अंक बढना संभव है। क्योकि हर शिक्षक का उत्तरपुस्तिका जांचने का नजरियां अलग - अलग होता है। उन्होंने बताया कि बोर्ड भी उसी को टॉपर मानेगा। जिसके अंक ज्यादा होंगे।
वहीं उचाना में अब तक कोई भी विद्यार्थी पहले स्थान पर आज तक नहीं आया है। गीता विद्या मंदिर स्कूल की प्राचार्या सविता सिंगला ने बताया कि खुशी जैन के अंग्रेजी, मैथ, फिजिकल, साइस में 100-100 अंक थे। एसएसटी में 92 अंक थे। एसएसटी में उसे लगा कि उसकी उम्मीद से कम अंक है तो उसने पुनर्मूल्यांकन के लिए फार्म भरा। 8 अंक बढ़ने के बाद एसएसटी में 100 अंक होने पर 500 में से 500 अंक लेकर खुशी जैन ने उचाना क्षेत्र के इतिहास में रिकॉर्ड बनाते हुए 10वीं शिक्षा बोर्ड में परीक्षा परिणाम में पहला स्थान प्राप्त किया। सिंगला ने कहा कि उचाना क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा क्षेत्र माना जाता रहा है लेकिन उनके स्कूल के विद्यार्थी निरंतर लोगों को इस धारणा को बदलने का काम कर रहे है। 10वीं कक्षा में हरियाणा के टॉप टेन में कई विद्यार्थियों ने अपना नाम दर्ज करवाया। सबसे गर्व की बात ये है कि अधिकांश बेटियां टॉप टेन की सूची में शामिल है। हरियाणा में छवि चौथे स्थान, हिमानी छठे, स्नेहा जैन 8वें, दीपिका जैन, दीक्षा गोयल, दीपिका 9वें, आलोक 10वें स्थान पर रहा। उन्होंने कहा कि प्रबंधक समिति के सदस्य सज्जन कुमार जैन, सुरेंद्र जैन, आरके गोयल, राजकुमार जैन इस स्कूल को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे ले जाने के लिए प्रयासरत है। 12 अगस्त को टॉप टेन में रहे विद्यार्थियों के साथ-साथ 10वीं कक्षा के अध्यापक हरपाल, सत्यवान, तुलिका, अजय, कुलदीप को भी प्रबंधक समिति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। भविष्य में होने वाली दसवीं की परीक्षा में स्कूल का लक्ष्य शतप्रतिशत विद्यार्थियों की मेरिट सूची में लाने के साथ-साथ हरियाणा में दोबारा से फिर नंबर वन पर स्कूल के विद्यार्थी को लाना है। अभिभावकों को चाहिए कि वो बेटियों की शिक्षा की तरफ ध्यान दे। बेटियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करेंं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS