BSEH : अंक सुधार परीक्षा के एडमिट कार्ड भिवानी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड

हरिभूमि न्यूज. भिवानी
हरियाणा मुक्त विद्यालय सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी आंशिक अंक सुधार व पूर्ण विषय अंक सुधार श्रेणी परीक्षा सितम्बर 2021 के प्रवेश.पत्र एडमिट कार्ड बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं। बोर्ड अध्यक्ष प्रो डॉ जगबीर सिंह एवं सचिव हितेन्द्र कुमार ने बताया कि संकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी मुक्त विद्यालय परीक्षा सितम्बर.2021 के लिए प्रवेश पत्र एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए गए हैं।
जो परीक्षार्थी इस परीक्षा में प्रविष्ठ होंगे वे बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक से पिछले अनुक्रंमाक व नाम, पिता का नाम व माता का नाम व रजिस्ट्रेशन आईडी डालते हुए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ये परीक्षाएं 07 सितम्बर से 22 सितम्बर तक संचालित होगी। परीक्षाओं का समय दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक रहेगा। परीक्षाओं का तिथि पत्र बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध है।
24 से प्रायोगिक परीक्षा मूल्यांकन के अंक होंगे अपलोड
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा डीएलएड प्रवेश वर्ष 2019.21 द्वितीय वर्ष से सम्बन्धित छात्र.अध्यापकों की बाह्य व आंतरिक प्रायोगिक परीक्षा मूल्यांकन के अंक सभी संस्थानों से ऑनलाईन भरवाने के लिए 24 से 30 सितम्बर 2021 तक तिथियां निर्धारित की गई है। कोविड.19 के दृष्टिगत यह परीक्षाएं सभी शिक्षण संस्थाओं में ही करवाई जानी है। बोर्ड अध्यक्ष प्रो जगबीर सिंह एवं सचिव हितेन्द्र कुमार ने बताया कि डीएलएड प्रवेश वर्ष 2019.21 द्वितीय वर्ष से सम्बन्धित छात्र.अध्यापकों का 03 सप्ताह का विद्यालय ईटर्नशिप कार्यक्रम 22 सितम्बर, 2021 को पूर्ण हो रहा है। इसके पश्चात सभी संस्थानों द्वारा बाह्य व आंतरिक प्रायोगिक मूल्यांकन की परीक्षा 24 से 30 सितम्बर, 2021 तक संचालित करवाई जानी है। उन्होंने बताया कि सभी संस्थाएं प्रवेश वर्ष 2019.21 द्वितीय वर्ष डीएलएड के छात्र-अध्यापकों के बाह्य व आंतरिक प्रायोगिक मूल्यांकन के अंक भरने के लिए बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करेंं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS