दो पक्षों में चली गोलियां, एक की मौत, दो घायल

दो पक्षों में चली गोलियां, एक की मौत, दो घायल
X
शुक्रवार को दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया और दोनों पक्षों में गोलियां (Bullets) चली। जिसमें सागर की मौत हो गई, जबकि शील कुमार व उसका पिता साहब सिंह घायल हो गए।

हरिभूमि न्यूज. गन्नौर। राजपुर गांव में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में गोलियां चल गई। गोली लगने से राजपुर निवासी शील कुमार व उसके पिता साहब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के सागर की गोली लगने से मौत (death) हो गई। राजलूगढ़ी चौकी पुलिस को मामले में दोनो पक्षों की तरफ से शिकायतें मिली हैं, जिन पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव राजपुर निवासी पीडि़त शील कुमार व मृतक सागर का कुछ दिन पहले झगड़ा हो गया था। शील कुमार ने 6 अक्तूबर राजलूगढ़ी चौकी में सागर, सुरजीत,राहुल, विपिन, अमन व अन्य पर उसके साथ मारपीट करने व सागर और राहुल पर देशी कट्टे से उसे गोली मारने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया था। जिस पर राजलूगढ़ी चौकी पुलिस ने सागर, सुरजीत, राहुल, विपिन, अमन व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

शुक्रवार को दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया और दोनों पक्षों में गोलियां चली। जिसमें सागर की मौत हो गई, जबकि शील कुमार व उसका पिता साहब सिंह घायल हो गए। गोली लगने से घायल हुए शील कुमार ने पुलिस को ब्यान दिए हैं कि शुक्रवार की दोपहर के समय उसके गांव का सागर, राहुल, विपिन, अमन व अन्य उनके घर पहुंचे और उस पर व उसके पिता साहब सिंह पर गोली चला दी, जिससे वे घायल हो गए।

इसी दौरान शीलू ने भी अपने लाइसेंसी पिस्तौल से सागर पर भी गोली चला दी। जिससे सागर घायल (Injured) हो गया व अन्य हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं मृतक सागर की मां सुरेश का कहना है कि उसका बेटा सागर शील कुमार के घर समझौता करने के लिए गया, जहां उसे गोली मार दी गई।

सागर की मां ने शील कुमार उसके सगे भाई व दो चचेरे भाईयों पर सागर की हत्या का आरोप लगाया है। राजलूगढ़ी चौकी इंचार्ज चांद सिंह ने बताया कि पुलिस को इस संबंध में दोनों की तरफ से शिकायतें मिली है। शिकायतों के आधार पर दो पक्षों पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा। पुलिस ने सागर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सविल अस्पताल में भिजवा दिया है।

Tags

Next Story